ट्रॉफी के साथ जिम्बाब्वे के कप्तान रेजिस चकाबवा और भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
राहुल लगभग तीन महीने बाद टीम में वापसी कर रहे थे। जून की शुरुआत में ही उन्हें ग्रोइन इंजरी हुई थी और वह हार्निया के ऑपरेशन के लिए जर्मनी भी गए थे। उसके बाद से यह उनका पहला मैच था। हालांकि, उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, क्योंकि वह ओपनिंग नहीं उतरे थे। राहुल एक और वजह से फिलहाल चर्चा का विषय बने हुए हैं। मैच से पहले उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसने फैन्स का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ भी हो रही है।