मुंबई इंडियंस ने बुधवार को खेले गए आईपीएल 2018 के 50वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 3 रन से हराया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 5 विकेट खोकर 183 रन ही बना सकी और मैच अपने हाथ से गंवा दी।
यह मुकाबला बेशक मुंबई इंडियंस ने जीता हो, लेकिन मैच में बने सभी अच्छे और बुरे रिकॉर्ड किंग्स इलेवन पंजाब के खाते में दर्ज हुए। आइए देखते हैं ऐसे कुछ रिकॉर्ड्स के बारे में...