फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो क्या केएल राहुल का दिल अब इस हसीना पर आया, मजेदार कमेंट्स ने खोली उनके रिश्ते की पोल

Sun, 01 Jul 2018 11:05 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
केएल राहुल - फोटो : BCCI
टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज केएल राहुल का नाम पिछले कुछ समय में अलग-अलग एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ता आया है। हाल ही में उनका नाम एक पेशेवर मॉडल एलिक्सिर नाहर के साथ जुड़ा था। नाहर और राहुल ने अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थी। नाहर उस समय आईपीएल के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के आधिकारिक पार्टनर टिकट जेनी के प्रोमो आयोजित कर रही थीं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
rahul nidhi
इसके बाद मई में भारतीय क्रिकेटर को बॉलीवुड एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के साथ देखा गया। बता दें कि टाइगर श्रोफ की मुन्ना माइकल फिल्म में निधि ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। राहुल और निधि की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई और इन दोनों के अफेयर की चर्चाएं जोरों पर रही। हालांकि, बाद में बॉलीवुड एक्ट्रेस और राहुल ने स्पष्ट किया कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और अच्छे दोस्त हैं।
विज्ञापन

3 of 6
केएल राहुल
राहुल ने निधि के साथ डेटिंग की बातों पर कहा कि दोनों अच्छे दोस्त हैं और अगर कभी भी वह रिलेशनशिप में आएंगे तो मीडिया को इसकी जानकारी जरूर देंगे। बहरहाल, अब राहुल का नाम एक बार फिर सुर्खियों में आया है। इस बार उनके अफेयर की चर्चाएं पंजाबी एक्ट्रेस के साथ हो रही हैं।

4 of 6
kl rahul - फोटो : BCCI
इस एक्ट्रेस का नाम सोनम बाजवा है, जो पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं। सोनम की सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलेरिटी है। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 2.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो अपलोड किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'सूर्यास्त देखते हुए तुम्हारें बारे में सोच रही हूं।' राहुल ने इस पर तुरंत जवाब दिया। उन्होंने फ्लर्ट करते हुए जवाब दिया, 'सिर्फ एक फोन दूर।' इसका मतलब यह है कि एक फोन करोगी तो सोचने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि वह तुम्हारें पास होगा।
 

विज्ञापन

5 of 6
केएल राहुल
इससे पहले भी सोनम बाजवा ने एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, 'आज डेट है', इस पर भारतीय बल्लेबाज ने जवाब दिया और सोचने वाले स्माइली भेजी। इसका मतलब यह था कि राहुल सोच में डूबे हैं कि सोनम किसके साथ डेट पर जा रही हैं। सोनम ने भी इसके जवाब में स्माइली बनाकर अपना एटीट्यूड दर्शाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केएल राहुल
अब इन दोनों के बीच क्या सचमुच रिलेशन है, इसका पता तो समय रहते ही चलेगा। बहरहाल, राहुल इस समय टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं, जहां वो मंगलवार से तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज खेलने की तैयारियों में जुटे हैं। इससे पहले राहुल ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने केवल 36 गेंदों में 70 रन बनाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें