फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएल राहुल से पहले ये खिलाड़ी भी कर चुके हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट, 'ना' कहते ही ऐसे टूटा रिश्ता

Sun, 03 Jun 2018 08:31 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
kl rahul and niddhi agerwal
आईपीएल सीजन-11 में किंग्स इलेवन पंजाब के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल का नाम इन दिनों बॉलीवुड की एक हसीन अदाकारा के साथ जोड़ा जा रहा है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक केएल राहुल बॉलीवुड अभिनेत्री निधी अग्रवाल को डेट कर रहे हैं। बुधवार देर शाम दोनों को एक साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट में देखा गया।
विज्ञापन

2 of 10
rahul and niddhi
गौरतलब है कि आईपीएल की वजह से राहुल का शेड्यूल काफी व्यस्त था, लेकिन टूर्नामेंट के खत्म होते ही उन्होंने निधि से मिलने में जरा भी देर नहीं की। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम दोनों एक साथ डिनर डेट पर गए थे। एक फाइव स्टार रेस्टोरेंट के बाहर दोनों को एक साथ देखा गया।
विज्ञापन

3 of 10
rahul and niddhi
हालांकि राहुल-निधि की डेट की खबरें वायरल होने के बाद बॉलीवुड अदाकारा ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। निधि ने राहुल से अपने रिलेशनशिप की बात को नकारते हुए उन्हें अपना एक अच्छा दोस्त बताया है।

4 of 10
rahul and niddhi
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी क्रिकेटर का दिल बॉलीवुड की हसीनाओं पर आया हो और उन्होंने दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार करने से परहेज कर लिया हो। इतिहास गवाह है कि इस तरह के रिश्तों ने अंजाम पर पहुंचने से पहले ही मोहब्बत की राह से किनारा कर लिया।
विज्ञापन

हार्दिक पाडंया-एलि एवराम

5 of 10
हार्दिक पांड्या और एली अवराम
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पाडंया का नाम पहले बॉलीवुड अभिनेत्री से जोड़ा जाता था, लेकिन पांड्या ने कभी खुलकर अपने प्यार का इजहार नहीं किया। हाल ही में आई खबरों के मुताबिक दोनों का रिश्ता कितना आगे पहुंचा ये किसी को नहीं पता, लेकिन दोनों के बीच उर्वशी राउतेला की एंट्री ने इस रिश्ते पर ब्रेक लगा दिया।
विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह-राशि खन्ना

6 of 10
बुमराह और राशि खन्ना
भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का दिल तेलुगू एक्ट्रेस राशि खन्ना पर आ गया है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर कमेंट नहीं किया है। राशि खन्ना ने अपने एक बयान में कहा कि वे क्रिकेट देखना पसंद करती हैं और खास कर वो बुमराह के गेंदबाजी की फैन हैं। वहीं इस रिलेशनशिप के बारे में बुमराह ने तो कभी बात भी नहीं की।
विज्ञापन

युजवेंद्र चहल-तनिष्का कपूर

7 of 10
तनिष्का कपूर और चहल
हाल ही में एक और भारतीय क्रिकेटर के फिल्म एक्ट्रेस से अफेयर की खबरें काफी सुर्खियों में थीं। युजवेंद्र चहल पिछले कुछ समय से कन्नड़ फिल्मों की अभिनेत्री तनिष्का कपूर को डेट कर रहे थे। सोशल मीडिया पर दोनों के डेटिंग और जल्द शादी करने की खबरें भी खूब शेयर हुई। लेकिन अभिनेत्री से रिलेशनशिप की खबरों पर युजवेंद्र ने कभी हां नहीं भरी।

सोफिया हयात और रोहित शर्मा

8 of 10
सोफिया हयात और रोहित शर्मा
बोल्ड लुक के लिए मशहूर एक्ट्रेस सोफिया हयात ने रोहित शर्मा को डेट किया है। सोफिया ने 2012 में इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि वे दोनों साथ थे लेकिन अब सब कुछ खत्म हो चुका है। हालांकि, दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ, ये कोई नहीं जानता है।

युवराज सिंहृ- दीपिका पादुकोण, किम शर्मा

9 of 10
kim-yuvraj-deepika
टीम इंडिया के एक और ऑलराउंडर युवराज सिंह ने हेजल कीथ संग सात फेरे लिए हैं। हालांकि इससे पहले युवी का नाम बॉलीवुड की एक नहीं बल्कि दो-दो अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया था। इनमें पहली किम शर्मा और दूसरी दीपिका पादुकोण हैं।
विज्ञापन

जहीर खान- ईशा शरवानी

10 of 10
ईशा और जहीर
टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने सागरिका घाटगे के साथ शादी की है। वहीं इस दिग्गज गेंदबाज का नाम पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा शरवानी के साथ भी जुड़ चुका है, लेकिन जहीर ने कभी इसका खुलासा खुद नहीं किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें