फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएल राहुल ने बनाया कीर्तिमान, चेन्नई-पंजाब के मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स

Mon, 06 May 2019 08:19 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पंजाब बनाम चेन्नई
चेन्नई और पंजाब के बीच रविवार को खेले गए इंडियन टी-20 लीग के 55वें मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड बने। चेन्नई की तरफ से सुरेश रैना ने तो वहीं पंजाब की तरफ से केएल राहुल ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। आइए जानते हैं इस मुकाबले में कितने रिकॉर्ड बने?  
विज्ञापन

2 of 6
suresh raina
पंजाब के खिलाफ खेलते हुए चेन्नई के बल्लेबाज सुरेश रैना ने नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब वह IPL में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।  पंजाब के खिलाफ मैच में उन्होंने 38 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
 
विज्ञापन

3 of 6
सुरेश रैना
इस अर्धशतक के साथ रैना ने IPL में अपना 38वां अर्धशतक लगाया। इस दौरान उन्होंने शिखर धवन (157 मैच 37 अर्धशतक) को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, अभी भी रैना से आगे ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं। उन्होंने IPL में 126 मैचों में 44 अर्धशतक लगाए हैं।
 

4 of 6
केएल राहुल - फोटो : पीटीआई
पंजाब के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने इस मुकाबले में चेन्नई के खिलाफ इस लीग में अब तक का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। लोकेश राहुल ने इस मैच में 19 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने डेविड वॉर्नर के पीछे छोड़ते हुए सीएसके के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम पर कर लिया। वॉर्नर ने वर्ष 2015 में चेन्नई के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक सिर्फ 20 गेंदों पर लगाया था। अब ये रिकॉर्ड लोकेश राहुल के नाम पर दर्ज हो गया है। 
विज्ञापन

5 of 6
KL Rahul
केएल राहुल ने पावरप्ले के दौरान एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। चेन्नई के खिलाफ मोहाली में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने पावरप्ले के दौरान अपने बल्ले से 55 रन ठोक डाले। उन्होंने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, जिन्होंने इस सीजन में ही हैदराबाद में राजस्थान के खिलाफ पावरप्ले में 52 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केएल राहुल
राहुल ने चेन्नई के खिलाफ राहुल ने अपनी 71 की इस तूफानी पारी में 5 छक्के और 5 चौके लगाए। ये इस सीजन का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक रहा। इस सीजन में सबसे तेज अर्धशतक हार्दिक पांड्या ने कोलकाता के खिलाफ 17 गेंदों पर लगाया था। वहीं इस मामले में दूसरे नंबर पर रिषभ पंत हैं जिन्होंने मुंबई के खिलाफ सिर्फ 18 गेंदों पर ये कमाल किया था। अब तीसरे नंबर पर राहुल आ गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें