युवा बल्लेबाज केएल राहुल 199 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि वह अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक बनाने से चूक गए। लेकिन उनका नाम दुनिया के उन चुनिंदा क्रिकेटरों की सूची में शामिल हो गया जो 199 रन बनाकर आउट हुए। राहुल 199 रन पर आउट होने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के नौवें क्रिकेटर हैं। 20 साल बाद दूसरी बार एक भारतीय 199 रन पर आउट हुआ है। आईए जानते हैं कौन कौन से क्रिकेटर 199 के फेर में फंस चुके हैं...
Trending Videos
विज्ञापन
199 रन पर आउट होकर इन दिग्गजों की सूची में शामिल हुए केएल राहुल
2 of 9
मुदस्सर नजर
- फोटो : espncricinfo
199 रन पर आउट होने वाले पहले खिलाड़ी पाकिस्तान के मुदस्सर नजर थे। मुदस्सर भारत के खिलाफ 1984 में फैसलाबाद टेस्ट में 199 रन पर बनाकर आउट हुए थे।
विज्ञापन
199 रन पर आउट होकर इन दिग्गजों की सूची में शामिल हुए केएल राहुल
3 of 9
मोहम्मद अजहरुद्दीन
- फोटो : ESPN
199 रन पर आउट होने वाले पहले भारतीय मोहम्मद अजहरुद्दीन थे। अजहर 1986 में कानपुर में श्रीलंका के खिलाफ 199 रन बनाकर आउट हुए थे। यह अजहर के टेस्ट करियर का सर्वाधिक स्कोर रहा। वह अपने टेस्ट करियर में कोई दोहरा शतक नहीं बना सके।
199 रन पर आउट होकर इन दिग्गजों की सूची में शामिल हुए केएल राहुल
4 of 9
मैथ्यू इलियट
1997 में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू इलियट 199 रन पर आउट होने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने थे। वह इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर 199 रन बनाकर आउट हुए थे। 21 टेस्ट खेलने वाले इलियट के लिए 199 उनके करियर का उच्चतम स्कोर रहा।
विज्ञापन
199 रन पर आउट होकर इन दिग्गजों की सूची में शामिल हुए केएल राहुल
5 of 9
सनथ जयसूर्या
- फोटो : getty
1997 में श्रीलंका के विस्फोटक बल्लेबाज सनथ जयसूर्या भारत के खिलाफ 199 रन बनाकर अभय कुरविल्ला की गेंद पर बोल्ड हो गए थे। इससे पहले जयसूर्या ने भारत के खिलाफ तिहरा शतक जड़ा था। जयसूर्या 199 पर आउट होने वाले चौथे खिलाड़ी थे।
विज्ञापन
199 रन पर आउट होकर इन दिग्गजों की सूची में शामिल हुए केएल राहुल
6 of 9
स्टीव वॉ
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ साल1999 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ब्रिजटाउन में 199 रन बनाकर आउट हुए थे। यह भी स्टीव वॉ के टेस्ट करियर का उच्चतम स्कोर है।
विज्ञापन
199 रन पर आउट होकर इन दिग्गजों की सूची में शामिल हुए केएल राहुल
7 of 9
यूनिस खान
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान युनिस खान 2006 में भारत के खिलाफ लाहौर टेस्ट में 199 रन बनाकर आउट हुए थे। वह 199 पर आउट होने वाले दुनिया के छठवें और दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी थे।
199 रन पर आउट होकर इन दिग्गजों की सूची में शामिल हुए केएल राहुल
8 of 9
इयान बेल
इंग्लैंड के बल्लेबाज इयान बेल साल 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लॉर्ड्स में 199 रन बनाकर आउट हुए थे।
199 रन पर आउट होकर इन दिग्गजों की सूची में शामिल हुए केएल राहुल
9 of 9
स्टीव स्मिथ
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ राहुल से पहले 199 पर आउट होने वाले खिलाड़ी थे। स्टीव स्मिथ साल 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्सटन में 199 रन बनाकर आउट हुए थे।