फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकॉर्ड पारी खेलने वाले क्रिकेटर को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 18 Dec 2016 06:36 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रणव धनावड़े
एक हजार रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर दुनियाभर में पहचान बनाने वाले मुंबई के युवा क्रिकेटर प्रणव धनावड़े को शनिवार मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक टीवी चैनल के एसोसिएट एडीटर ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि मुंबई के वंडर ब्वॉय को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

एक हजार रन की रिकॉर्ड पारी खेलने वाले क्रिकेटर को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

2 of 5
क्रिकेट - फोटो : AmarUjala
प्रणव को केवल इसलिए गिरफ्तार इसलिए किया गया क्योंकि वह उस विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थे जो उनके खेल के मैदान को हैलीपैड बनाए जाने का विरोध कर रहा था।  एक कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का हैलीकॉप्टर को इस जगह पर लैंड करना है। इसी मैदान पर धनावड़े क्रिकेट खेलते हैं। 

 
विज्ञापन

एक हजार रन की रिकॉर्ड पारी खेलने वाले क्रिकेटर को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

3 of 5
क्रिकेट, बैट
कल्याण के सुभाष मैदान पर पिच के करीब हैलीपैड का निर्माण किया जा रहा था। धनावड़े सहित कई स्थानीय खिलाड़ियों ने इसके खिलाफ विरोध किया। विरोध से पहले धनावड़े ने स्थानीय प्रशासन से हैलीपैड को पड़ोस के किसी क्षेत्र में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था क्योंकि यहां हैलीपैड बनने के कारण उनका खेल प्रभावित होगा। 

 

एक हजार रन की रिकॉर्ड पारी खेलने वाले क्रिकेटर को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

4 of 5
क्रिकेट - फोटो : amar ujala
लेकिन उनकी बात का स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों पर कोई असर नहीं हुआ। जब उनकी बात नहीं सुनी गई तो इस युवा खिलाड़ी ने विरोध करने का फैसला किया। विरोध किए जाने के दौरान ने केवल घनावड़े को पुलिस ने मारा बल्कि उन्हें हिरासत में भी ले लिया। इसके बाद उसके विरोध का समर्थन करने कारण पुलिस ने प्रणव के माता-पिता को भी हिरासत में ले लिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक हजार रन की रिकॉर्ड पारी खेलने वाले क्रिकेटर को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

5 of 5
प्रणव धनावड़े
इसी साल जनवरी में भंडारी कप इंटर स्कूल प्रतियोगिता में केसी गांधी हायर सेकेंड्री स्कूल की ओर से खेलते हुए धनावड़े ने  आर्य गुरुकुल की टीम के खिलाफ 327 गेंद पर नाबाद 1009 रन बनाए थे। इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 308.56 था। इस दौरान प्रणव ने 116 साल पुराना रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसके बाद मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने प्रणव को अगले पांच साल 10 हजार रुपये मासिक सहायता देने का फैसला किया।  मुंबई की अंडर 16 टीम में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को प्रणव धनावड़े पर वरीयता दिए जाने को लेकर भी विवाद हुआ था। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें