फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटोज में IPL का रोमांच: 'बेबी एबी' ब्रेविस ने डीविलियर्स की तरह जड़ा नो लुक सिक्स, जीत के बाद कमिंस के चारों ओर नाचते दिखे रसेल

Thu, 07 Apr 2022 05:40 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

केकेआर की जीत के बाद आंद्रे रसेल बेहद खुश नजर आए। वह मैच के हीरो कमिंस के चारों और डांस करते दिखे। इस जीत के बाद कोलकाता की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
1 of 12
कमिंस के चारों ओर घूमकर डांस करते रसेल - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 के 14वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 161 रन बनाए। जवाब में कोलकाता ने 16 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कमिंस चार चौके और छह छक्के की मदद से 56 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा वेंकटेश अय्यर 41 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाकर नाबाद रहे।

मैच में कई रोमांचक पल देखने को मिले। कमिंस ने कई गगनचुंबी छक्के लगाए और फैन्स को खूब एंटरटेन किया। कमिंस की 56* रन की तूफानी पारी की बदौलत कोलकाता ने चार ओवर रहते मैच जीत लिया। केकेआर की जीत के बाद आंद्रे रसेल बेहद खुश नजर आए। वह मैच के हीरो कमिंस के चारों और डांस करते दिखे। इस जीत के बाद कोलकाता की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

2 of 12
रोहित को आउट करने के बाद उमेश यादव - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई की शुरुआत खराब रही। छह के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा को उमेश यादव ने पवेलियन भेजा। रोहित तीन रन बना सके। उमेश ने लगातार चौथे मैच में कोलकाता को पहली सफलता पावर-प्ले में दिलाई।
विज्ञापन

3 of 12
डेवाल्ड ब्रेविस - फोटो : IPL/BCCI
इसके बाद ईशान किशन और 'बेबी एबी' के नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीका के अंडर-19 स्टार डेवाल्ड ब्रेविस के बीच  30 गेंदों पर 39 रन की साझेदारी हुई। ब्रेविस ने कुछ बेहतरीन शॉट्स लगाए।

4 of 12
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL/BCCI
दक्षिण अफ्रीका के युवा खिलाड़ी ब्रेविस ने अपनी छोटी से पारी के दौरान काफी प्रभावित किया। वे 19 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में ब्रेविस ने दो चौके और दो छक्के लगाए। उनके एक छक्के ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। मुंबई की पारी में कोलकाता के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती गेंदबाजी के लिए आए। इस ओवर की पहली ही गेंद पर ब्रेविस ने डीप मिड विकेट के ऊपर से नो लुक सिक्स जड़ा, यानी उन्होंने शॉट लगाने के बाद उस गेंद की तरफ देखा तक नहीं। उतने अपने शॉट पर पूरा भरोसा था कि यह गेंद बाउंड्री लाइन के पार ही जाकर गिरेगी। ब्रेविस के इस शॉट से फैन्स का वाकई डीविलियर्स की याद आ गई। वरुण के इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर ब्रेविस स्टंप आउट भी हो गए। 
विज्ञापन

5 of 12
कमिंस ने ईशान को पवेलियन भेजा - फोटो : IPL/BCCI
मेगा ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन 21 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कमिंस ने श्रेयस के हाथों कैच कराया। ईशान इस सीजन में तीन मैचों में 149 रन बना चुके हैं और वह ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन

6 of 12
सूर्यकुमार यादव का बेहतरीन अपर कट - फोटो : IPL/BCCI
सूर्यकुमार यादव का तूफान देखने को मिला। उन्होंने युवा तिलक वर्मा के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 49 गेंदों पर 83 रन की साझेदारी निभाई। उन्होंने स्काई शॉट समेत मैच में कई बेहतरीन शॉट्स लगाए। 
विज्ञापन

7 of 12
सूर्यकुमार का स्पेशल स्काई स्वीप शॉट - फोटो : IPL/BCCI
सूर्यकुमार मुंबई की पारी के आखिरी ओवर में कमिंस की गेंद पर आउट हुए। वह 52 रन बना सके। सूर्यकुमार ने 34 गेंदों पर अर्धशतक जमाया। यह उनके आईपीएल करियर का 14वां अर्धशतक रहा।

8 of 12
पोलार्ड और तिलक वर्मा - फोटो : IPL/BCCI
तिलक वर्मा ने पोलार्ड के साथ मिलकर मुंबई की पारी को 161 रन तक पहुंचाया  दोनों के बीच पांच गेंदों पर 23 रन की साझेदारी हुई। तिलक 27 गेंदों पर 38 रन और पोलार्ड पांच गेंदों पर 22 रन बनाकर नाबाद रहे।

9 of 12
टाइमल मिल्स और डेनियल सैम्स - फोटो : IPL/BCCI
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत भी खराब रही। 16 रन पर टीम को पहला झटका लगा। अजिंक्य रहाणे सात रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर भी छह गेंदों पर 10 रन ही बना सके। रहाणे को टाइमल ने और श्रेयस के सैम्स ने पवेलियन भेजा।

10 of 12
मुरुगन अश्विन (दाएं) ने बिलिंग्स को पवेलियन भेजा - फोटो : IPL/BCCI
सैम बिलिंग्स ने वेंकटेश के साथ मिलकर जरूर साझेदारी निभानी चाही, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। बिलिंग्स 12 गेंदों पर 17 रन बना कर आउट हुए।  नीतीश राणा एक बार फिर कुछ खास नहीं कर सके और आठ रन बनाकर आउट हुए। दोनों को लेग स्पिनर मुरुगन अश्विन ने आउट किया। आंद्रे रसेल पांच गेंदों पर 11 रन बना सके। उन्हें टाइमल मिल्स ने आउट किया।

11 of 12
अर्धशतक लगाने के बाद कमिंस - फोटो : IPL/BCCI
इसके बाद तो मुंबई को पैट कमिंस शो देखने को मिला। मुंबई के गेंदबाज कमिंस के आगे बेबस दिखे। कमिंस 56 रन और वेंकटेस 41 गेंदों पर 50 रन बनाकर नाबाद रहे। कमिंस और वेंकटेश के बीच छठे विकेट के लिए 18 गेंदों पर 61 रन की नाबाद साझेदारी हुई।
विज्ञापन

12 of 12
जीत दिलाने के बाद केकेआर के वेंकटेश और कमिंस - फोटो : IPL/BCCI
15वें ओवर तक कोलकाता ने पांच विकेट गंवाकर 127 रन बना लिए थे और पांच ओवर में 35 रन की जरूरत थी, पर कमिंस के मन में कुछ और ही था। 16वें ओवर में डेनियल सैम्स गेंदबाजी के लिए आए और इस ओवर में कमिंस ने 35 रन जड़ दिए। यह आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे महंगा ओवर रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें