इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का बिगुल अभी से बज चुका है। गवर्निंग काउंसिल द्वारा 2018 आईपीएल से पहले रिटेंशन पॉलिसी की घोषणा ने फ्रैंचाइजी के बीच अभी से खलबली पैदा कर दी है।
विज्ञापन
2 of 6
कोलकाता नाइट राइडर्स
- फोटो : IPL official web
नए नियम के मुताबिक प्रत्येक फ्रैंचाइजी नीलामी से पहले तीन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है और दो खिलाड़ियों को राईट टू मैच कार्ड से अपने साथ जोड़ सकती है। या फिर तीन खिलाड़ियों को राईट टू मैच जबकि दो खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है।
विज्ञापन
3 of 6
आंद्रे रसेल
कोलकाता नाइटराइडर्स के वीडियो एनालिस्ट एआर श्रीकांत ने वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के भविष्य पर स्पष्टीकरण दिया है। आईसीसी डोपिंग विरोधी कोड की वजह से रसेल को आईपीएल के पिछले एडिशन में खेलने का मौका नहीं मिला था।
4 of 6
आंद्रे रसेल
स्पोर्ट्सकीड़ा की रिपोर्ट के मुताबिक श्रीकांत ने कहा, 'हम रसेल के करार को खत्म नहीं कर रहे हैं। वो हमारे ही खिलाड़ी हैं। हमारे पास उन्हें रिटेन करने का अधिकार है, अगर हम चाहे तो उन्हें दोबारा अपने साथ जोड़ सकते हैं।'
विज्ञापन
5 of 6
कोलकाता नाइट राइडर्स
- फोटो : IPL official web
वैसे पिछले आईपीएल में गौतम गंभीर के नेतृत्व वाली केकेआर ने न्यूजीलैंड के कॉलिन डी ग्रैंडहोम और इंग्लैंड के क्रिस वोक्स को बतौर ऑलराउंडर आजमाया था। दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। इस वजह से जमैकाई खिलाड़ी के आईपीएल में भविष्य पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। हालांकि, 29 वर्षीय रसेल को इस बात की तसल्ली जरूर हुई होगी कि फ्रैंचाइजी ने उनका अनुबंध समाप्त नहीं किया है।
वैसे केकेआर के सामने रिटेन करने वाले खिलाड़ियों की लंबी फेहरिस्त मौजूद है। गौतम गंभीर, सुनील नरेन, क्रिस लिन, मनीष पांडे और रोबिन उथप्पा पहले ही रिटेंशन कोटे के प्रबल दावेदार बने हुए हैं। ऐसे में यह देखना रोचक होगा कि क्या फ्रैंचाइजी आउट ऑफ द बॉक्स जाकर रसेल को रिटेन करेंगी। बता दें कि रसेल का प्रतिबन्ध 31 जनवरी 2018 को खत्म होगा।