फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 करोड़ में बिका यह खिलाड़ी, चुकाना चाहता है अपना कर्ज

Tue, 21 Feb 2017 10:33 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
टी नटराजन
सोमवार को आईपीएल की नीलामी के दौरान किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि 25 साल के युवा खिलाड़ी टी नटराजन के लिए 3 करोड़ रुपए की बोली लग जाएगी। 10 लाख की बेस प्राइस से शुरु हुआ यह सिलसिला आखिरकार 3 करोड़ रुपए पर थमा।
विज्ञापन

3 करोड़ में बिका यह खिलाड़ी, चुकाना चाहता है अपना कर्ज

2 of 6
टी नटराजन
हथौड़े की थाप के साथ ही टी नटराजन आईपीएल-10 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलेंगे। तमिलनाडु के सेलम जिले के छोटे गांव चिन्नप्पमपट्टी के रहने वाले नटराजन के लिए आईपीएल में इतनी बड़ी रकम किसी सपने के सच होने से कम नहीं।

 
विज्ञापन

3 करोड़ में बिका यह खिलाड़ी, चुकाना चाहता है अपना कर्ज

3 of 6
टी नटराजन
5 भाई बहनों में सबसे बड़े नटराजन की मां आज भी सड़क के किनारे ठेली लगाती है। उनके पिता के  कपड़ा मिल में दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। अब आईपीएल में मोटी रकम कमाने वाले नटराजन के लिए जिंदगी शायद पहले जैसी न रहे।

3 करोड़ में बिका यह खिलाड़ी, चुकाना चाहता है अपना कर्ज

4 of 6
टी नटराजन
नटराजन ने कहा कि आईपीएल में इतनी बड़ी बोली लगने के बाद अपने माता पिता से काम न करने को कहा। उन्होंने कहा कि वो हमेशा ने परिवार की सारी जिम्मेदारी उठा रहे हैं। अब उनका बोझ कम करने की जरूरत है।
विज्ञापन

3 करोड़ में बिका यह खिलाड़ी, चुकाना चाहता है अपना कर्ज

5 of 6
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : Zimbio
नटराजन ने कहा कि उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि वीरेंद्र सहवाग उनके लिए इतनी बड़ी बोली लगा रहे हैं। नटराजन ने आईपीएल की नीलामी अपने मालिक की गेस्ट हाउस में देखी, जहां वो पिछले 3 सालों से रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 करोड़ में बिका यह खिलाड़ी, चुकाना चाहता है अपना कर्ज

6 of 6
टी नटराजन
नटराजन ने कहा कि वो अपने माता-पिता द्वारा लिया गया कर्ज चुकाना चाहते हैं। उन्होंने एक छोटा सा घर बनाने के लिए कर्ज लिया था। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी जिम्मेदारी उनकी टीम के प्रति है। वो अपने प्रदर्शन के जरिए अपनी कीमत के साथ न्याय करना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें