आईपीएल की नीलामी कई लोगों के लिए अबूझ पहेली है। मगर कई क्रिकेट पंडित मानते हैं कि आईपीएल में ऑलराउंडरों पर ज्यादा दांव लगाया जाता है। कुछ लोगों कहते हैं कि देसी खिलाड़ी महंगे बिकते हैं, तो कुछ की गणित में विदेशी खिलाड़ियों का मोल ज्यादा बताया जाता है। इस तरह के कई तरह के भ्रम लोगों को घेरे रहते हैं।
विज्ञापन
देसी-विदेशी या ऑलराउंडर नहीं, इन खिलाड़ियों के लिए लगती है बड़ी बोली
2 of 7
युवराज सिंह और गौतम गंभीर
- फोटो : ESPN
मगर आईपीएल की नीलामी पर जनर डाली जाए तो, एक बात साफ है कि बाएं हाथ के खिलाड़ियों पर दुनिया ज्यादा दांव लगाती है। खब्बू खिलाड़ी दुनिया भर में अपने विस्फोटक खेल के लिए प्रचलित हैं। इसी का उदाहरण है कि आईपीएल टॉप 10 में से 6 बोलियां खब्बू बल्लेबाजों के लिए ही लगी हैं। जानिए कौन से ‘लेफ्टी’ आईपीएल की हॉट प्रॉपर्टी:
विज्ञापन
देसी-विदेशी या ऑलराउंडर नहीं, इन खिलाड़ियों के लिए लगती है बड़ी बोली
3 of 7
इरफान पठान
- फोटो : getty
इरफान पठान (दिल्ली डेयरडेविल्स)
आईपीएल के चौथे सीजन के लिए दिल्ली ने इरफान पठान पर बड़ा दांव लगाया। 1.6 मिलियन डॉलर (करीब 8.75 करोड़ रुपए) की कीमत के साथ पठान सुर्खियों में आ गए। एक समय टीम इंडिया के सबसे प्रतिभाशाली ऑलराउंडर रहे पठान पर दिल्ली का यह दांव उल्टा पड़ा। पठान अपनी कीमत के साथ न्याय नहीं कर पाए और अपनी गेंद की धार गंवाते चले गए।
देसी-विदेशी या ऑलराउंडर नहीं, इन खिलाड़ियों के लिए लगती है बड़ी बोली
4 of 7
रविंद्र जड़ेजा
- फोटो : getty
रविंद्र जडेजा (चैन्नई सुपर किंग्स)
निलंबित आईपीएल टीम चैन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के पांचवे सीजन में रविंद्र जडेजा पर बड़ा दांव लगाया और उन्हें 2 मिलियन डॉलर (करीब 9.75 करोड़ रुपए) की कीमत पर खरीदा। जडेजा इसके बाद चैन्नई के साथ-साथ टीम इंडिया के भी नियमित सदस्य बन गए और एक के बाद सफलता की सीढ़ी चढते गए। मौजूदा समय में जडेजा गुजरात लॉयंस के लिए खेल रहे हैं।
विज्ञापन
देसी-विदेशी या ऑलराउंडर नहीं, इन खिलाड़ियों के लिए लगती है बड़ी बोली
5 of 7
बेन स्टोक्स
- फोटो : Cricbuzz
बेन स्टोक्स (राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स)
इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स 2017 की आईपीएल नीलामी में सबसे बड़ा नाम थे। उम्मीद के अनुसार, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने उन्हें 2.16 मिलियन डॉलर (14.5 करोड़ रुपए) की भारी भरकम राशि पर खरीदा। स्टोक्स दाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं, मगर बल्लेबाजी के लिए वो बाएं हाथ का ही इस्तेमाल करते हैं। स्टोक्स पर बड़ी बोली की भविष्यवाणी पहले ही युवराज सिंह ने कर दी थी।
विज्ञापन
देसी-विदेशी या ऑलराउंडर नहीं, इन खिलाड़ियों के लिए लगती है बड़ी बोली
6 of 7
गौतम गंभीर
गौतम गंभीर (कोलकाता नाइट राइडर्स)
2011 से ही गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान हैं। कोलकाता ने चौथे सीजन की बोली में गंभीर पर बड़ा दांव लगाया और उन्हें 2.4 मिलियन डॉलर (11.04) करोड़ रुपए में खरीदा। गंभीर 2011 से ही कोलकाता टीम का हिस्सा हैं और उनके लिए 2 बार खिताब भी जीत चुके हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी टीम के लिए शानदार खेल दिखाया है।
देसी-विदेशी या ऑलराउंडर नहीं, इन खिलाड़ियों के लिए लगती है बड़ी बोली
7 of 7
युवराज सिंह
- फोटो : BCCI
युवराज सिंह (दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू)
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह पर एक नहीं बल्कि दो बार दो टीमों ने बड़ी रकम खर्च की है। 2014 में रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू ने युवराज को 2.33 मिलियन डॉलर (14 करोड़ रुपए) की कीमत में खरीदा। इसके बाद साल 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने युवी पर 2.4 मिलियन डॉलर (16 करोड़) रुपए का दांव लगाया। युवराज आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।