रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : ipl
स्पिनर डिपार्टमेंट
टीम के कप्तान रविचंद्रन अश्विन अपनी घूमती गेंदों से राजस्थान के बल्लेबाजों की परीक्षा लेते नजर आ सकते हैं। हालांकि स्पिन डिपार्टमेंट में अश्विन को इस साल के सबसे महंगे लोकल ब्वॉय वरुण चक्रवर्ती का भी साथ मिलेगा। वरुण न सिर्फ एक बेहतरीन स्पिन गेंदबाज हैं, बल्कि वह बल्लेबाजी में भी अपने खूब हाथ दिखाते हैं। इसके अलावा अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर मुजीब उर रहमान को भी मौका दिया जा सकता है।