केएल राहुल
- फोटो : ipl
किग्स इेवन पंजाब के धाकड़ बल्लेबाज केएल राहुल आईपीएल में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। भले ही उनका बल्ला टीम इंडिया के मैच के दौरान नही चला हो, लेकिन आईपीएल में वह खूब रन बरसा रहे हैं। आईपीएल के इस सीजन में उनके नाम सबसे बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ मोहाली में केवल 14 गेंदों में आईपीएल का अब तक का सबसे तेज फिफ्टी बनाई थी।