आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब का मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद से बृंदा स्टेडियम (मोहाली) में होगा। आईपीएल में अब तक दोनों टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद जहां अब तक अपने तीनों ही मैच जीतने में कामयाब रही है, वहीं किंग्स इलेवन पंजाब ने तीन में से दो मुकाबले जीते हैं।
प्वॉइंट्स टेबल में
सनराइजर्स हैदराबाद जहां दूसरे स्थान पर है, किंग्स इलेवन पंजाब एक पायदान नीचे तीसरा स्थान घेरे हुई हैं। रॉयल चैलेंजर बैंगलोर से मुकाबला गंवाने वाली पंजाब ने दिल्ली डेयरडेविल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ अपने दोनों मुकाबले जीते थे। अब किंग्स इलेवन पंजाब की नजर सनराइजर्स के खिलाफ होने वाले अपने चौथे मैच पर टिकी है। ऐसे में सनराइजर्स के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में टीम के टॉप स्कोरर को जगह मिलना तय है।