टीम इंडिया के स्टार आलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कमेंटेटर गौरव कपूर को दिए इंटरव्यू के दौरान एक बात का खुलासा किया है। खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि जब वह इस साल जून में वेस्ट इंडीज दौरे पर थे तो किरोन पोलार्ड ने उनके साथ एक ऐसा मजाक किया था जिसके कारण वह सलाखों के पीछे पहुंच सकते थे।
विज्ञापन
2 of 5
केरॉन पोलार्ड
- फोटो : getty
पोलार्ड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब हम वहां खेलने गए, तो मैं पोलार्ड के साथ ही ज्यादा समय तक रहा। उन्होंने कहा कि इस दौरान पोलार्ड ने सोच लिया था कि वह उनके साथ मजाक करने वाले हैं। उन्होंने एक पुलिस अफसर को बुलाया, जो वास्तव में उनका दोस्त था। उस पुलिस अफसर ने मुझे गिरफ्तार करने की कोशिश की।
विज्ञापन
3 of 5
हार्दिक
- फोटो : SELF
पांड्या ने कहा कि मुझे मालूम था कि यह मजाक है लेकिन एक समय मुझे लगने लगा कि यह मामला गंभीर हो गया है और मैं शांत हो गया। मैंने एक बार सोचा कि मुझे टीम इंडिया को फोन करना चाहिए क्योंकि मैंने उस समय कुछ गलत नहीं किया था।
4 of 5
हार्दिक पांड्या
पांड्या ने आगे कहा, 'मैं समझ गया था कि पोलार्ड मेरा मजाक बना रहे हैं, क्योंकि जब पुलिस अफसर ने किसी और को फोन करने की कोशिश की, तो उसने फोन को उल्टा पकड़ा हुआ था। इसी से मुझे समझ में आ गया कि दोनों मिलकर मेरी खिंचाई कर रहे हैं। पांड्या ने कहा कि बाद में पोलार्ड ने मुझसे पूछा कि मैं क्यों क्लेम कर रहा था। इस पर मैंने उसे जवाब दिया कि देख पोली, यदि तुम मेरे साथ हो, तो मुझे कुछ नहीं होगा। मैं तुम्हारे शहर में हूं।'
बता दें कि पांड्या टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हैं। उन्होंने अपने बेहतरीन खेल से टीम इंडिया में एक अलग पहचान बनाए हैं और आज दुनिया में एक शानदार ऑलराउंडर में शुमार है। पांड्या और पोलार्ड आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं।