फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केविन पीटरसन ने ऑस्ट्रेलिया को दी सलाह, कहा भारत मत जाओ

Fri, 03 Feb 2017 02:08 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
स्टीव स्मिथ - फोटो : Mirror
ऑस्ट्रेलिया की टीम 2004 से ही टेस्ट में निराश कर रही है। खासतौर से कंगारू टीम के लिए दक्षिण एशिया में यह वक्त बेहद खराब गुजरा है। भारतीय उपमहाद्वीप में खेले अपने पिछले 20 टेस्ट में से ऑस्ट्रेलिया सिर्फ 3 ही जीत पाई हैं, जिसमे से दो जीत बांग्लादेश के खिलाफ आई है।
विज्ञापन

केविन पीटरसन ने ऑस्ट्रेलिया को दी चेतावनी, कहा भारत मत जाओ

2 of 5
स्टीव स्मिथ
मौजदा ऑस्ट्रेलियाई टीम में सिर्फ 2 ही बल्लेबाज ऐसे हैं, जिनकी औसत एशिया में 40 से ज्यादा है। ऐसी स्थिति में ऑस्ट्रेलिया स्टीव स्मिथ की कप्तानी में 23 फरवरी से भारत के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के भारत आ रही है।
विज्ञापन

केविन पीटरसन ने ऑस्ट्रेलिया को दी चेतावनी, कहा भारत मत जाओ

3 of 5
केविन पीटरसन
भारत के दौरे को तैयार कंगारू टीम को इंग्लैंड के बल्लेबाज केविन पीटरसन ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को ‘खास’ सलाह दी है। पीटरसन ने ऑस्ट्रेलिया को कहा है कि भारत मत जाओ। पीटरसन ने इस सलाह के पीछे वजह भी बताई है।

केविन पीटरसन ने ऑस्ट्रेलिया को दी चेतावनी, कहा भारत मत जाओ

4 of 5
केविन पीटरसन
पीटरसन ने कहा कि आपको स्पिन गेंदबाजी को खेलना सीखना होगा। यदि आप स्पिन नहीं खेल सकते, तो आपको भारत हीं जाना चाहिए। पीटरसन 2012 में भारत के खिलाफ सीरीज जीतने वाली इंग्लैंड टीम का हिस्सा थे और उन्होंने 48.29 की औसत से 338 रन भी बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केविन पीटरसन ने ऑस्ट्रेलिया को दी चेतावनी, कहा भारत मत जाओ

5 of 5
केविन पीटरसन
पीटरसन ने कहा कि आप किसी भी पिच पर स्पिन को खेलना सीख सकते हैं। आपके कदम लड़खड़ाने नहीं चाहिए और आपकों गेंद की लेंथ पकड़नी होगी। जहां आपके कदम थिरके, आप फंस गए। पीटरसन ने ऑस्ट्रेलिया को फुटवर्क पर ध्यान देने की सलाह दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें