टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक सफल क्रिकेटर के साथ-साथ एक सफल बिजनेसमैन भी बनते जा रहे है। धोनी अपने सेवेन स्टोर सीरिज के अलग-अलग स्टोर का अलग-अलग जगह पर उद्घाटन कर रहे है। इसी कड़ी में बुधवार को धोनी के सेवेन स्टोर सीरीज के एक नए स्टोर का उद्धघाटन गुजरात के सूरत में किया गया।
विज्ञापन
2 of 5
केदार जाधव
- फोटो : Twitter
धोनी के इस सेवेन स्टोर का उद्धघाटन टीम इंडिया के ऑलराउंडर केदार जाधव ने फीता काटकर किया। गौरतलब है कि एमएस धोनी सेवेन स्टोर के ब्रांड एंबेसडर के साथ-साथ पार्टनर भी हैं। उन्होंने सबसे पहले अपने सेवेन स्टोर सीरिज के पहले स्टोर का उद्घाटन रांची के न्यूक्लियस मॉल में किया था। इस स्टोर में दुनिया के प्रमुख ब्रांड के खेल सामान के साथ-साथ कई अन्य प्रोडक्ट भी उपलब्ध होते हैं। हाल ही में 19 नवंबर को इस ब्रांड का एक स्टोर अजमेर में लॉन्च हुआ था।
विज्ञापन
3 of 5
केदार जाधव
बता दें कि एमएस धोनी के इस ब्रांड को फरवरी 2016 में लॉन्च किया गया था। धोनी के इस ब्रांड को आरएस सेवेन लाइफस्टाइल द्वारा चलाया जाता है। इस ब्रांड में दो सेक्शन हैं, जिसमें क्लॉथ और फैशन सेवेन लाइफस्टाइल द्वारा चलाया जाता है। जबकि फुटवीयर का सेक्शन धोनी खुद ही चलाते हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि धोनी का यह सीरीज सेवेन स्टोर उनके जर्सी नंबर से मेल खाता है। क्योंकि यह सबको मालूम है कि धोनी क्रिकेट के सभी प्रारूपों में 7 नंबर की जर्सी पहनकर खेलते हैं।
4 of 5
धोनी
बता दें कि भारत के बाहर इसके यूनाइटेड स्टेट और मीडिल ईस्ट के देशों में भी इस ब्रांड के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। मालूम हो कि धोनी फिलहाल करीब 15 ब्रांड्स को एंडोर्स कर रहे हैं। धोनी ने पहले ही बताया था कि 2020 तक इस तरह के देश में 275 और स्टोर शुरू करने की योजना है।
धोनी फिलहाल टीम इंडिया से दूर हैं। वो श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं। वो इस समय आराम पर हैं। मालूम हो कि धोनी टेस्ट मैच से पहले ही संन्यास ले चुके हैं और ये भी कयास लगाया जा रहा है कि 2019 के बाद वो वन-डे इंटरनेशनल मैच से भी संन्यास ले लेंगे। ऐसे में लोगों का मानना है कि वो अपने बिजनेस पर फोकस कर रहे हैं।