इंग्लैंड की अनुभवी महिला क्रिकेटर कैथरीन ब्रंट ने रविवार (19 मई) को अपनी टीम की साथी नेट स्किवर से शादी कर ली। कैथरीन ने इंग्लैंड के लिए 2004 में डेब्यू किया था। वहीं, स्किवर ने 2013 में डेब्यू किया था। नौ साल तक दोनों साथ खेलीं। इसके अलावा दोनों के बीच पांच साल तक रिलेशन में रहीं।
विज्ञापन
2 of 6
कैथरीन ब्रंट और नेट स्किवर
- फोटो : Nat Sciver/Instagram
नेट स्किवर और कैथरीन ब्रंट ने तीन साल पहले सगाई की थी। अक्टूबर 2019 में दोनों ने सगाई करने के बाद अब इस रिश्ते को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। स्किवर और ब्रंट ने सितंबर 2020 में शादी करने का फैसला किया था, लेकिन कोरोनावायरस महामारी के कारण तारीख को आगे बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन
3 of 6
कैथरीन ब्रंट और नेट स्किवर
- फोटो : Nat Sciver/Instagram
स्किवर और ब्रंट ने इंग्लैंड की महिला टीम को 2017 में वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। ब्रंट 14 टेस्ट, 140 वनडे और 96 टी20 मैचों में हिस्सा ले चुकी हैं। वहीं, स्किवर सात टेस्ट, 89 वनडे और 91 टी20 मैच खेल चुकी हैं।
4 of 6
कैथरीन ब्रंट और नेट स्किवर
- फोटो : Nat Sciver/Instagram
तेज गेंदबाज ब्रंट ने 14 टेस्ट मैचों में 184 रन बनाए हैं। उन्होंने 51 विकेट झटके हैं। वनडे में उनके नाम 167 विकेट और 1090 रन हैं। इसके अलावा टी20 मैचं में वो 98 विकेट झटक चुकी हैं। उन्होंने 504 रन भी बनाए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
कैथरीन ब्रंट और नेट स्किवर
- फोटो : Nat Sciver/Instagram
नेट स्किवर की बात करें तो टेस्ट में उनके 343 रन और नौ विकेट हैं। वनडे में 2711 रन बनाने के साथ-साथ 59 विकेट भी झटक चुकी हैं। वहीं, टी20 में 1720 रन बनाए और 72 विकेट लिए।
कैथरीन ब्रंट और नेट स्किवर
- फोटो : Nat Sciver/Instagram
विश्व क्रिकेट में यह अवसर नहीं है जब दो महिला खिलाड़ियों ने शादी की हो। इन दोनों से पहले 2017 में न्यूजीलैंड की एमी सैदरवेट और लिया ताहूहू ने शादी रचाई थी। जुलाई 2018 में दक्षिण अफ्रीका की डेन वान निकर्क और मारिजाने कैप ने शादी की थी। इनदोनों के बाद 2019 में न्यूजीलैंड की हेले जेनसन और ऑस्ट्रेलियाई निकोला हेनकॉक विवाह के बंधन में बंधी थीं।