क्रिकेट की दुनिया में आए दिन इतिहास बनते और टूटते रहते हैं। कुछ खिलाड़ी क्रिकेट के मैदान में ऐसा कमाल करते, जो इतिहास में अमर हो जाता है। इन खिलाड़ियों का कारनामा बाकियों के लिए ताउम्र एक मिसाल ही बन जाता है।
Trending Videos
विज्ञापन
पाकिस्तान के इस गेंदबाज ने ढाया कहर, सिर्फ 50 गेंदो में चटकाए 10 विकेट
2 of 5
मोहम्मद अली
- फोटो : Sportskeeda
कराची के युवा गेंदबाज मोहम्मद अली ने भी कुछ ऐसा ही किया। अली ने एक ही पारी के सभी 10 विकेट चटकाए वह भी सिर्फ 12 रन देकर। अली ने इस कामयाबी तक पहुंच ने के लिए सिर्फ 8.2 ओवर गेंदबाजी की यानी अली ने सिर्फ 50 गेंदे ही फेंकी
विज्ञापन
पाकिस्तान के इस गेंदबाज ने ढाया कहर, सिर्फ 50 गेंदो में चटकाए 10 विकेट
3 of 5
अली के मैच की स्कोरशीट
हालांकि अली ने यह कामयाबी किसी प्रथम श्रेणी मैच में हासिल न की हो, मगर इस कामयाबी को कम नहीं आंका जा सकता। अली ने कराची के अंडर-19 टूर्नामेंट में यह कामयाबी हासिल की। जोन III के दाएं हाथ के इस पेसर ने अकेले ही पूरी टीम को समेट दिया। अली ने 9 खिलाड़ियों को बोल्ड किया, जबकि एक खिलाड़ी पगबाधा आउट हुआ।
पाकिस्तान के इस गेंदबाज ने ढाया कहर, सिर्फ 50 गेंदो में चटकाए 10 विकेट
4 of 5
अनिल कुंबले
- फोटो : getty
अली के दम पर ही जोन III ने जोन VI को एक पारी और 195 रनों के बड़े अंतर से मात दी। क्रिकेट इतिहास में सिर्फ दो ही गेंदबाजों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पारी के सभी 10 विकेट अपने नाम किए हैं। टीम इंडिया के मौजूदा कोच अनिल कुंबले ने साल 1999 में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर 74 रन देकर पाकिस्तान की पूरी टीम का शिकार अकेले ही किया था।
पाकिस्तान के इस गेंदबाज ने ढाया कहर, सिर्फ 50 गेंदो में चटकाए 10 विकेट
5 of 5
जिम लेकर
- फोटो : ESPN
कुंबले से पहले इंग्लैंड के गेंदबाज जेम्स लेकर ने 1956 में ओल्ड ट्रेफॉर्ड मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक पारी में 10 विकेट लिए थे। लेकर ने पहली पारी में 9 विकेट चटकाए थे। मैच में लेकर ने कुल 19 विकेट अपने नाम किए, जो 140 सालों के क्रिकेट इतिहास में सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग है।