फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर यह चिंता सबसे ज्यादा सताएगी'

Fri, 01 Dec 2017 11:01 AM IST
डिजिटल टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाना है, जिस पर फैंस से लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स की नजरें टिकी हुई है। पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम का साथ देते हुए कहा कि उनमें किसी भी टीम को मात देने की काबिलियत है।
विज्ञापन

2 of 5
कपिल देव
कपिल देव ने एक अवॉर्ड फंक्शन में कहा, 'मेरे ख्याल से मौजूदा टीम इंडिया ऐसे स्तर पर है, जहां वो किसी भी टीम को मात देने का दम रखती है। चाहे दक्षिण अफ्रीका हो या फिर ऑस्ट्रेलिया, मेरे ख्याल से हमारे पास ऐसा कप्तान है जो जानता है कि टीम किस तरह काम कर रही है।'
विज्ञापन

3 of 5
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
53 वर्षीय कपिल को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए सिर्फ एक चिंता सता रही है कि अंतिम एकादश में किसे मौका दिया जाएगा। विश्व के महानतम ऑलराउंडरों में से एक कपिल ने कहा, 'टीम इंडिया के सामने एकमात्र परेशानी अंतिम एकादश चुनने की होगी क्योंकि उसके पास बेंच स्ट्रेंथ भी बेहद मजबूत है।'

4 of 5
मुरली विजय - फोटो : BCCI
कपिल देव के यह विचार मौजूदा समय में काफी सटीक नजर आते हैं क्योंकि टीम इंडिया में जिसे भी मौका मिल रहा है, वो बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। इशांत शर्मा, रोहित शर्मा और मुरली विजय को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मौका मिला और तीनों ने ही बेहतरीन प्रदर्शन करके अपनी उपयोगिता साबित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया - फोटो : bcci
बहरहाल, टीम इंडिया का पूरा ध्यान फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट पर लगा है। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में 2 दिसंबर से सीरीज का तीसरा व अंतिम टेस्ट खेला जाएगा। टीम इंडिया ने नागपुर टेस्ट एक पारी और 239 रन के विशाल अंतर से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें