फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में जन्मे पाकिस्तानी कोच की वर्ल्ड कप के दौरान हुई थी रहस्यमयी मौत, मच गया था हड़कंप

Thu, 19 Mar 2020 08:25 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉब वूल्मर - फोटो : अमर उजाला
आज का दिन पाकिस्तान के लिए किसी कलंक से कम नहीं है। आज से 13 साल पहले पाकिस्तान को एक के बाद एक दो बड़े झटके लगे थे जिसनें पाकिस्तान क्रिकेट को झकझोर कर रख दिया था। साल था 2007, जब कैरेबियाई जमीन पर दुनियाभर की क्रिकेट टीमों के बीच विश्व कप खेला जा रहा था। तब आज ही के दिन किंग्स्टन में ग्रुप-डी के मुकाबले में पाकिस्तान और कमजोर आयरलैंड की टीम आमने-सामने थी।
विज्ञापन

2 of 5
bob woolmer
वर्ल्ड कप के नौंवें मैच में हर किसी को उम्मीद थी कि पूर्व विश्व विजेता पाकिस्तान आसानी से मैच जीत जाएगी और आयरलैंड को हरा देगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और आयरलैंड की टीम ने इंजमाम की कप्तानी वाली पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से हरा दिया। स्टार खिलाड़ियों से भरी पाकिस्तानी टीम के लिए इससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता था कि उन्हें वर्ल्ड कप में एक कमजोर टीम के हाथों हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। उस दौरान पूरी पाकिस्तानी टीम मात्र 132 रन पर ढेर हो गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
bob woolmer
लेकिन पाकिस्तान को मैच के बाद एक और बुरी खबर मिलने वाली थी। मैच की समाप्ति के कुछ घंटे बाद पाकिस्तान के उस वक्त के कोच बॉब वूल्मर अपने होटल के कमरे में मृत पाए गए। कहा गया कि वे टीम की हार से सदमे में थे और उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। हालांकि उनके मौत की जांच भी हुई थी लेकिन उसमें कुछ भी नहीं मिला और इसे प्राकृतिक मौत घोषित किया गया।

4 of 5
bob woolmer
भारत के कानपुर में साल 1948 में जन्में वूल्मर एक शानदार क्रिकेटर और कोच थे। उन्होंने इंग्लैंड की तरफ से घरेलू क्रिकेट में 19000 से अधिक रन बनाए थे और 800 के करीब विकेट चटकाए थे। उन्होंने इंग्लैंड की तरफ से छह एकदिवसीय और 19 टेस्ट मैचों में शिरकत किया था। इस दौरान उन्होंने हजार से अधिक रन और 13 विकेट भी लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bob woolmer
वूल्मर ने 1984 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कोचिंग देना शुरू किया था, इसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड को भी कोचिंग दी। साल 2004 में उन्हें पाकिस्तान का कोच बनाया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें