फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीवी कप्तान ने भारत के खिलाफ तोड़ा 41 साल पुराना रिकार्ड

Fri, 21 Oct 2016 09:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
केन विलियमसन - फोटो : twitter
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने फिरोजशाह कोटला मैदान में टीम इंडिया के खिलाफ शानदार 118 रन बनाए। इसके साथ ही विलियमसन ने 41 साल पुराना एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। हालांकि वो केवल तीन रन से एक और रिकॉर्ड बनाने से चूक गए।
विज्ञापन

कीवी कप्तान ने भारत के खिलाफ तोड़ा 41 साल पुराना रिकार्ड

2 of 5
केन विलियमसन - फोटो : twitter
यदि विलियमसन 3 रन और बना लेते तो वो न्यूजीलैंड की ओर से भारत के खिलाफ सर्वोच्च पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन जाते। भारत के खिलाफ किसी भी कीवी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वाधिक स्कोर 120 रन का है, जो नाथन एस्टल ने 1999 में राजकोट में बनाया था।
विज्ञापन

कीवी कप्तान ने भारत के खिलाफ तोड़ा 41 साल पुराना रिकार्ड

3 of 5
केन विलियमसन - फोटो : twitter
हालांकि विलियमसन ने किसी भी कीवी कप्तान द्वारा भारत के खिलाफ सबसे बड़े स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड ग्लेन टर्नर के नाम था। टर्नर ने 14 जून 1975 में 114 रनों की पारी खेली थी।

कीवी कप्तान ने भारत के खिलाफ तोड़ा 41 साल पुराना रिकार्ड

4 of 5
केन विलियमसन - फोटो : twitter
यह पहला मौका है जब इस सीरीज में न्यूजीलैंड का कोई भी खिलाड़ी तिहरे अंको में पहुंचा है। विलियमसन ने भारत खिलाफ पिछले 7 में से 6 वनडे में हाफ सेंचुरी लगाई है। इससे पहले उनका सर्वाधिक स्कोर 88 रन का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीवी कप्तान ने भारत के खिलाफ तोड़ा 41 साल पुराना रिकार्ड

5 of 5
केन विलियमसन - फोटो : getty
विलियमसन का यह वनडे में आठवां शतक है। विलियमसन ने अपने टेस्ट करियर की शुरूआत नवंबर 2010 में अहमदाबाद में भारत के खिलाफ की थी और 131 रनों की पारी खेली थी। लेकिन भारत के खिलाफ वनडे में उन्हें पहला शतक लगाने के लिये 6 साल का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें