विराट कोहली की नंबर एक टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग पर खतरा मंडराने लगा है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन उनके काफी करीब पहुंच गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ बाकी बचे दो टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने पर वह भारतीय कप्तान को शीर्ष स्थान से हटा सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
केन विलियमसन
विलियमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में नाबाद 200 रन बनाए थे, जिससे उन्हें 18 रेटिंग अंकों का फायदा हुआ। उनके 915 अंक हो गए हैं और वह कोहली (922 अंक) से सिर्फ सात अंक पीछे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Kane Williamson
कोहली को पांच महीने तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेलना है। कोहली टेस्ट के अलावा वनडे में भी शीर्ष पर हैं। विलियमसन के करियर ही नहीं न्यूजीलैंड के भी किसी क्रिकेटर यह सर्वोच्च रेटिंग है। उनसे पहले रिचर्ड हैडली (909 अंक) ही गेंदबाजी में 900 की संख्या के पार पहुंचे थे।
4 of 5
pujara
चेतेश्वर पुजारा (881 अंक) तीसरे स्थान पर कायम हैं। अंजिक्य रहाणे पाकिस्तान के असद शाफिक के साथ संयुक्त 20वें स्थान पर हैं। ऋषभ पंत 14वें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पांच में कोई अंतर नहीं आया है।
भारत के तीन गेंदबाज रविंद्र जडेजा (पांचवें), आर अश्विन (दसवें) और जसप्रीत बुमराह (16वें) शीर्ष 20 में शामिल हैं। मोहम्मद शमी (21वें) भी चोटी के 20 गेंदबाजों में पहुंचने के करीब हैं।