सोशल मीडिया पर आए दिन खिलाड़ियों पर तरह-तरह के जोक्स बनते रहते हैं। इस बार ट्विटर पर फैंस के जाल में पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल फंस गए हैं। दरअसल कामरान अकमल को डोमेस्टिक क्रिकेट (2017-18) में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बेस्ट विकेटकीपर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
2 of 5
कामरान अकमल
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में कामरान खुद अवॉर्ड लेने नहीं पहुंचे, बल्कि उनकी जगह यह सम्मान इमाम उल हक ने लिया। अवॉर्ड सेरेमनी में उनके न पहुंचने का अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
3 of 5
कामरान अकमल
यह वाकया देखते ही कामरान को लेकर ट्विटर पर तरह-तरह के रिएक्शन आने लग गए। लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे कामरान को लेकर लोगों ने फब्तियां कसने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
4 of 5
कामरान अकमल
कामरान की इस उपलब्धि को लेकर पीसीबी ने जब ट्वीट किया तो इसकी प्रतिक्रिया में फैंस ने बड़ी हैरानी से पूछते हुए लिखा, 'क्या वाकई में कामरान को बेस्ट विकेटकीपर का अवॉर्ड दिया गया है।'
एक फैन ने लिखा, 'कामरान अकमल के बेस्ट विकेटकीपर बनने से पाकिस्तान के डोमेस्टिक क्रिकेट का स्तर समझ सकते हैं आप। इसके अलावा एक फैन ने लिखा, 'बड़ी दुर्भाग्य की बात है जिस बल्लेबाज, गेंदबाज और विकेटकीपर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, वे तीनों ही नेशनल क्रिकेट टीम से बाहर हैं।'