फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 किमी की रफ्तार से करता है गेंदबाजी, चोटिल होकर हुआ था बाहर, अब 19 महीने बाद टीम में वापसी

Tue, 01 Oct 2019 08:44 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कमलेश नागरकोटी - फोटो : social media
अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेलने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी ने अपनी तेज गेंदबाज से सभी को हैरान किया था। लगभग 150 की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले नागरकोटी चटिल होने की वजह से 19 महीने तक बाहर रहे थे। 
 
विज्ञापन

2 of 5
नागरकोटी - फोटो : social media
अब इस युवा तेज गेंदबाज को आगामी 'इमर्जिंग एशिया कप' के लिए सोमवार को भारतीय टीम में जगह मिली है। गौरतलब है कि 'एमर्जिंग एशिया कप' नवंबर में बांग्लादेश में आयोजित किया जाएगा। 
 
विज्ञापन

3 of 5
नागरकोटी - फोटो : social media
पिछले साल न्यूजीलैंड में अंडर-19 विश्व कप में भारत के खिताबी अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले नागरकोटी पर बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में विशेषज्ञों ने लगातार निगरानी रखी। वह यहां पीठ के निचले हिस्से, एड़ी और टखने का उपचार करा रहे थे। 

4 of 5
शिवम मावी और कमलेश नागरकोटी - फोटो : File
इस 19 वर्षीय खिलाड़ी ने अपना आखिरी मैच पिछले साल राजस्थान की तरफ से विजय हजारे ट्राफी में खेला था। इससे पहले कोलकाता ने आईपीएल के लिए 3.2 करोड़ रुपए की मोटी रकम के साथ अपनी टीम में शामिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द्रविड़-नगरकोटी - फोटो : social media
टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है : विनायक गुप्ता, आर्यन जुयाल, बी.आर. शरथ (कप्तान और विकेटकीपर) चिन्मय सुतार, यश राठौड़, अरमान जाफर, संवीर सिंह, कमलेश नागरकोटी, ऋतिक शौकीन, एसए देसाई, अर्शदीप सिंह, एसआर दुबे, कुमार सूरज, पी.रेखाडे, कुलदीप यादव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें