कागिसो रबाडा
- फोटो : PTI
रबाडा ने इस चार विकेट के साथ ही पर्पल कैप एक बार फिर से अपने नाम कर लिया। वे अब इस आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इतना ही नहीं, वे आईपीएल में दिल्ली की तरफ से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के ही पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल को पछाड़ दिया। मोर्कल ने 2012 में जहां 25 विकेट अपने नाम किए थे, वहीं रबाडा अब तक 29 विकेट अपनी झोली में डाल चुके हैं।