ms dhoni
दिल्ली के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले में धोनी ने 22 गेंद में नाबाद 44 रन और सुरेश रैना ने 37 गेदों में 59 रन बनाए थे, जिसकी मदद से चेन्नई ने 80 रन से जीत दर्ज की। अर्धशतकीय पारी खेलने वाले रैना से जब मैच के बाद पूछा गया कि धोनी की गैर मौजूदगी में कप्तानी करना कितना मुश्किल था, रैना ने कहा कि धोनी को बतौर कप्तान खोना कोई मसला नहीं है लेकिन बतौर बल्लेबाज उनके नहीं होने से मुश्किल होती है।