फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत दौरे पर आने से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज हुआ बाहर

Wed, 30 Aug 2017 11:50 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
विराट vs स्मिथ - फोटो : self
भारत दौरे पर सितंबर में आ रही ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को करारा झटका लगा है। उसके तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ मौजूदा सीरीज और आगामी भारत दौरे से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को पुष्टि कर दी कि भारत दौरे पर उन्हें तेज गेंदबाज हेजलवुड की सेवाएं नहीं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

2 of 5
जोश हेजलवुड - फोटो : twitter
26 वर्षीय हेजलवुड को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन साइड स्ट्रेन की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें स्टेडियम से बाहर भेज दिया गया। इसके बाद पुष्टि कर दी गई कि वो बांग्लादेश के खिलाफ मौजूदा दो मैचों की टेस्ट सीरीज और फिर भारत के खिलाफ वन-डे सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
विज्ञापन

3 of 5
जोश हेजलवुड - फोटो : twitter
जोश हेजलवुड को बांग्लादेश के खिलाफ जारी पहले टेस्ट के तीसरे दिन चोट लगी। ऐसी रिपोर्ट आई कि जब वो तीसरे दिन का दूसरा ओवर कर रहे थे तब उन्हें दर्द की समस्या हुई। उन्होंने ओवर भी पूरा नहीं किया और एश्टन आगर ने उनका ओवर पूरा किया।

4 of 5
जोश हेजलवुड - फोटो : twitter
दिन का खेल समाप्त होने के बाद हेजलवुड के साथी तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने कहा, 'उनकी जगह भर पाना बहुत मुश्किल होगा। उनके लिए घर बैठकर मैच देखना मुश्किल होगा क्योंकि वो टीम के साथ रहना चाहते हैं। वो टीम के प्रमुख सदस्यों में से एक हैं और टीम को भी उनकी कमी खलेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्टीव स्मिथ - फोटो : ESPN
ऑस्ट्रेलिया को भारत दौरे पर पांच मैचों की वन-डे सीरीज खेलना है, जिसकी शुरुआत 17 सितंबर से चेन्नई में होगी। वन-डे के बाद दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज खेली जाएगी। हेजलवुड ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अपना वन-डे डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ 22 जून 2010 को किया था। उन्होंने अब तक 30 टेस्ट में 118, 38 वन-डे में 64 और 7 टी20 इंटरनेशनल में 8 विकेट लिए हैं। उल्लेखनीय है कि हेजलवुड ने भारत में अब तक एक भी वन-डे सीरीज नहीं खेली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें