फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: पत्नी के जन्मदिन पर फोटोग्राफर बने जसप्रीत बुमराह, फोटोज देखकर खुश हुईं संजना, देखें वीडियो

Sat, 07 May 2022 04:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

छह मई यानी शुक्रवार को संजना ने अपना 31वां जन्मदिन मनाया। वह मुंबई को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में भी मौजूद रहीं। हालांकि, मैच से पहले बुमराह ने पत्नी संजना के लिए एक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया।
विज्ञापन
1 of 4
जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन - फोटो : IPL/BCCI
इस सीजन मुंबई का प्रदर्शन भले ही कुछ खास नहीं रहा हो, लेकिन टीम ने अपने मनोबल को टूटने नहीं दिया है। शुक्रवार को मुंबई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही गुजरात टाइटंस की टीम को रोमांचक मैच में पांच रन से हरा दिया। इसके साथ ही तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पत्नी संजना गणेशन को उनके जन्मदिन के अवसर पर जीत का तोहफा भी दिया।

मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का न चलना सबसे ज्यादा नुकसानदायक रहा है। वह 10 मैचों में पांच विकेट ले पाए हैं। हालांकि, इससे गुजरात वाले मैच में फर्क नहीं पड़ा। डेनियल सैम्स ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए आखिरी ओवर में गुजरात को नौ रन नहीं बनाने दिया।
विज्ञापन

2 of 4
संजना और बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
छह मई यानी शुक्रवार को संजना ने अपना 31वां जन्मदिन मनाया। वह मुंबई को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में भी मौजूद रहीं। हालांकि, मैच से पहले बुमराह ने पत्नी संजना के लिए एक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में संजना के बर्थडे पर बुमराह फोटोग्राफर की भूमिका निभाते हुए दिखे।
विज्ञापन

3 of 4
संजना गणेशन - फोटो : सोशल मीडिया
साथ ही उन्होंने संजना की कई शानदार तस्वीरें खींचीं। इसे देखकर संजना काफी खुश भी हुईं। बुमराह ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- मेरी प्यारी पत्नी को जन्मदिन की बधाई! तुम जीवन में बेस्ट डिजर्व करती हो, क्योंकि तुम मेरे साथ हुई सबसे अच्छी बात हो। इस पर संजना ने भी कमेंट किया और लिखा- मेरी सभी बेहतरीन तस्वीरें वो हैं जिसमें तुम हो।
विज्ञापन

4 of 4
संजना गणेशन - फोटो : सोशल मीडिया
गुजरात के खिलाफ जीत हासिल करने के बावजूद मुंबई का प्लेऑफ का रास्ता लगभग बंद हो चुका है। टीम अब तक 10 में से सिर्फ दो मैच जीत सकी है। मुंबई को अब चार मैच और खेलने हैं और टीम अगर इन सभी में जीत दर्ज करने में सफल रहती है तो वह दूसरे टीमों का समीकरण बिगाड़ सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें