फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्रोवर्सी में फंसे इंग्लैंड के खिलाड़ी जोस बटलर, प्रॉस्टीट्यूट से चैट का आरोप

Mon, 02 Oct 2017 12:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 6
जोस बटलर - फोटो : daily mail
इंग्लैंड क्रिकेट टीम अभी बेन स्टोक्स के विवाद से उबर भी नहीं पाई है कि उसके एक और क्रिकेटर जोस बटलर ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने कुछ बेहद आपत्तिजनक हरकतें की और नए विवाद को जन्म दे दिया। वो एम्स्टर्डम के चर्चित रेड-लाइट डिस्ट्रिक्ट में वेश्याओं से बातचीत करते नजर आए और एक ड्राइवर के साथ भद्दी घटना में शामिल भी पाए गए।
विज्ञापन

2 of 6
स्टीव फिन - फोटो : daily mail
20 या इससे अधिक लोगों ने बटलर को शादी से पहले एम्स्टर्डम में बैचलर्स पार्टी का इतना रंगीन और मौज-मस्ती भरा जश्न मनाते हुए देखा। इंग्लैंड के प्रमुख एंड्रू स्ट्रॉस ने टीम के सीनियर खिलाड़ियों को इस जश्न में शामिल नहीं होने का आग्रह भी किया और साथ ही बटलर को पार्टी कैंसिल करने की सलाह दी। 
विज्ञापन

3 of 6
इयोन मॉर्गन - फोटो : daily mail
हालांकि, इंग्लैंड वन-डे टीम के कप्तान इयोन मॉर्गन और तेज गेंदबाज स्टीव फिन इस पार्टी का हिस्सा बने। फिन ने डिलडो को हवा में उछाला और कुछ गलत संकेत दिए, जिसने सेक्स वर्कर को परेशान किया। फिन ने सेक्स वर्कर का सामान वापस करने के लिए पैसों की मांग की। सेक्स वर्कर ने 'द सन' को बताया, 'उन्होंने (इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों) मेरी खिड़की पर खटखटाया। जैसे ही मैंने खिड़की खोली तो एक खिलाड़ी ने बड़ा सेक्स टॉय अंदर फेंक दिया।' 

4 of 6
जोस बटलर - फोटो : daily mail
वैसे आपको बता दें कि जोस बटलर की बैचलर पार्टी के बारे में पता चला है कि उनका पूरा ग्रुप बार में ड्रिंक करते रहे। इसके बाद सभी शहर के नहर का भ्रमण करने निकले। कुछ लोगों ने टॉय के साथ गेंदबाजी करने का प्रयास किया और पास से गुजर रही कार के सामने उसे फेंका। हालांकि, इसमें किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

5 of 6
इयोन मॉर्गन - फोटो : daily mail
एक स्थानीय निवासी अपनी स्कूटी पर जा रहा था तब इंग्लिश खिलाड़ियों ने उसे घेर लिया। इंग्लैंड को नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज खेलना है। टीम को उम्मीद होगी कि कोई खिलाड़ी ऐसा विवाद नहीं खड़ा कर दे, जिससे टीम को दिक्कत हो और इंग्लैंड की टीम कमजोर होकर टेस्ट सीरीज में उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जो रूट - फोटो : Cricket Country
इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट और तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के भी बटलर की बैचलर पार्टी में जुड़ने की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने एंड्रू स्ट्रॉस की सलाह के बाद इससे दूर रहने का फैसला किया। पता हो कि हाल ही में बेन स्टोक्स और एलेक्स हेल्स नाईट क्लब में मारपीट करने के मामले में शामिल पाए गए। स्टोक्स पर इसी वजह से बैन भी लगा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें