मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर ने खुलासा किया है कि साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स उनके पसंदीदा बल्लेबाज हैं। 26 वर्षीय इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने ट्विटर पर अपने फैंस के सवालों को जवाब दिया। इस सेशन के दौरान उन्होंने अपने और अपनी पसंद के बारे में कई बड़े खुलासे किए।
विज्ञापन
IPL 10: जोस बटलर ने बताया क्यों बिल्ली पर होगा उनके शॉट का नाम
2 of 5
एबी डीविलियर्स
- फोटो : IPL
इस दौरान उन्होंने कहा कि एबी डीविलियर्स उनके सर्वकालिक पसंदीदा बल्लेबाज हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास हर तरीके का शॉट है। एबी को खेलते हुए देखना काफी पसंद है। जब वो बल्लेबाजी करते हैं, तो बेमिसाल से नजर आते हैं और उन्हें देखने का मजा ही अलग होता है। इसलिए वो सबसे विशेष बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
IPL 10: जोस बटलर ने बताया क्यों बिल्ली पर होगा उनके शॉट का नाम
3 of 5
जोस बटलर
- फोटो : IPL
इसके बाद बटलर ने अपने पसंदीदा शॉट के बारे में कहा कि उन्हें 'स्कूप शॉट' खासा पसंद है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें इस शॉट का नाम रखने का मौका दिया जाए तो वो इसे 'स्कूपमारु' नाम देंगे, जो उनके भाई की खोज है। उन्होंने अपने इस शॉट को बताए खास नाम का कारण भी बताया।
IPL 10: जोस बटलर ने बताया क्यों बिल्ली पर होगा उनके शॉट का नाम
4 of 5
जोस बटलर
- फोटो : IPL
बटलर ने बताया कि मारु एक बिल्ली ने नाम था, जो जापान में इंटरनेट सिलेब्रिटी बन गई। इस बिल्ली के नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज है। इस बिल्ली के नाम सबसे ज्यादा किसी जानवर को देखे जाने का वीडियों दर्ज है।
IPL 10: जोस बटलर ने बताया क्यों बिल्ली पर होगा उनके शॉट का नाम
5 of 5
जोस बटलर
- फोटो : IPL
आप भी देखिए जोस बटलर का वीडियो जिसमें वो एबी डीविलियर्स की तारीफ कर रहे हैं:
#MIcam - @imanubhab45, @josbuttler talks about his favourite batsman Mr. 360 @ABdeVilliers17.#AskJos pic.twitter.com/0zsOLryMnc
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 21, 2017