इंंदौर में पंजाब के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मुंबई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट से जीत हासिल की। लेकिन मैच दोनों टीमों के गेंदबाजों के लिए बुरे सपने जैसा साबित हुआ।मैच में मलिंगा ने अपने टी-20 करियर का सबसे खराब प्रदर्शन किया और टी-20 के सबसे सफल गेंदबाज माने जाने वाले श्रीलंकाई गेंंदबाज के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
लसिथ मलिंगा ने पंजाब के खिलाफ शुक्रवार को 4 ओवर में 58 रन दिए। यह टी-20 क्रिकेट में मलिंगा का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है। आश्चर्यजनक रूप से पिछले मैच में मलिंगा गुजरात लॉयंस के खिलाफ भी काफी महंगे साबित हुए थे। गुजरात के खिलाफ मलिंगा ने 51 रन दिए थे। इन दो मैचों से पहले 229 टी-20 मैच में मलिंगा ने महज एक बार 50 रन खर्च किए थे। साल 2012 के टी-20 विश्वकप में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में 50 रन लुटाए थे।
मैच में हाशिम अमला ने मलिंगा की 16 गेंदों में 51 रन बनाए। यह आईपीएल के एक मैच में किसी एक गेंदबाज के खिलाफ किसी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए दूसरे सर्वाधिक रन हैं। किसी गेंदबाज के खिलाफ एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। विराट ने साल 2013 में उमेश यादव के खिलाफ 52 रन बनाए थे।
विज्ञापन
IPL 10: पंजाब के खिलाफ मलिंगा के नाम दर्ज हुआ टी-20 का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
2 of 9
मुंबई-पंजाब
- फोटो : IPL official web
इंदौर में किंग्स इलेवन पंजाब और मुबई के बीच खेला गया मुकाबला आईपीएल के 10 साल के सफर में 600वां मैच था। इस मैच में मुंबई ने घमाकेदार अंदाज में पंजाब को 8 विकेट से मात दी।
विज्ञापन
IPL 10: पंजाब के खिलाफ मलिंगा के नाम दर्ज हुआ टी-20 का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
3 of 9
मिचेल मैक्लेघन
- फोटो : IPL official web
मैच के दौरान मुंबई के तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेघन ने पारी के 15वें ओवर में 28 रन दिए। यह मैच में उनका तीसरा ओवर था। इतने रन आईपीएल में अब तक मुंबई के किसी गेंदबाज ने नहीं दिए थे। साल 2014 में इतने ही रन मुंबई के पवन सुयाल ने आरसीबी के खिलाफ खर्च किए थे।
IPL 10: पंजाब के खिलाफ मलिंगा के नाम दर्ज हुआ टी-20 का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
4 of 9
हाशिम अमला
- फोटो : IPL official web
हाशिम अमला ने आईपीएल में अपना पहला शतक जड़ा। अमला ने 58 गेंद में नाबाद 104 रन बनाए। यह आईपीएल में आठवां मौका है जब मैच हारने वाले खिलाड़ी ने मैच में शतक लगाया। इससे पहले एंड्रर्यू सायमंड्स (2008), यूसुफ पठान (2010), सचिन तेंदुलकर(2011), शेन वाटसन(2013), रिद्धिमान साहा(2014), विराट कोहली और स्टीव स्मिथ (2016) ने शतकीय पारी खेली थी। बावजूद इसके उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
IPL 10: पंजाब के खिलाफ मलिंगा के नाम दर्ज हुआ टी-20 का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
5 of 9
जोस बटलर
- फोटो : ESPN
इंदौर में 199 रनों का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियन्स ने पावरप्ले (0-6 ओवर) में 82 रन बनाए। यह मुंबई द्वारा आईपीएल में पावरप्ले में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। साल 2008 में मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पावरप्ले में 78 रन बनाए थे। गुरुवार को मुंबई द्वारा पावरप्ले में बनाए गए 82 रन इस सीजन किसी भी टीम द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन हैं।
विज्ञापन
IPL 10: पंजाब के खिलाफ मलिंगा के नाम दर्ज हुआ टी-20 का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
6 of 9
नीतीश राणा और हार्दिक पांड्या
- फोटो : IPL official web
मुंबई इंडियन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 199 रन बनाए और पंजाब को 8 विकेट से मात दी। यह आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए हासिल की गई सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले साल 2014 में राजस्थान रॉयल्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट से विजय हासिल की थी।
विज्ञापन
IPL 10: पंजाब के खिलाफ मलिंगा के नाम दर्ज हुआ टी-20 का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
7 of 9
नितीश राणा
- फोटो : IPL
इंदौर में मुंबई इंडियन के बल्लेबाजों ने अपनी पारी में 15 गगनचुंबी छक्के जड़े। ये लक्ष्य का पीछा कर रही किसी भी टीम द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले तीन बार लक्ष्य का पीछा करती टीमों ने 14 छक्के जड़े थे। इस मैच से पहले मुंबई इंडियन्स लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 से ज्यादा छक्के नहीं जड़ पाई थी।
IPL 10: पंजाब के खिलाफ मलिंगा के नाम दर्ज हुआ टी-20 का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
8 of 9
नितीश राणा
- फोटो : IPL
मुंबई के बल्लेबाज नीतीश राणा ने पंजाब के खिलाफ अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 7 छक्के जड़े। यह आईपीएल में चौके के बगैर एक पारी में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक छक्के हैं। इससे पहले डगलस मिलर ने पंजाब की ओर से साल 2014 में राजस्थान के खिलाफ बगैर कोई चौका जड़े 51 रन की पारी खेली थी। इस पारी के दौरान उन्होंने 6 छक्के जड़े थे।
IPL 10: पंजाब के खिलाफ मलिंगा के नाम दर्ज हुआ टी-20 का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
9 of 9
मुंबई इंडियन
- फोटो : IPL official web
मुंबई इंडियन्स ने 12.83 रन प्रतिओवर की दर से 199 रन के लक्ष्य का पीछा किया। यह 190 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान किसी भी टीम का सर्वाधिक औसत है।