फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल से पहले मुंबई इंडियन्स ने अपने सबसे स्पेशल व्यक्ति से 9 साल पुराना रिश्ता तोड़ा

Sat, 09 Dec 2017 07:55 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मुंबई इंडियंस - फोटो : Sportskeeda.com
मुंबई इंडियंस ने अपने फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स के साथ करार खत्म कर लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका के महान फिल्डर जोंटी रोड्स के स्थान पर तीन बार की चैंपियंस मुंबई इंडियंस ने 2018 के आईपीएल सीजन के लिए न्यूजीलैंड के जेम्स पैम्मेंट के साथ करार किया है।
विज्ञापन

2 of 5
जोंटी रोड्स - फोटो : espn
फ्रेंचाइजी द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक रोड्स अपने व्यवसाय के लिए ज्यादा समय देना चाहते हैं। टीम के मालिक आकाश अंबानी ने जोंटी रोड्स की सराहना करते हुए कहा कि टीम की सफलता में उनका अहम योगदान रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
जोंटी रोड्स - फोटो : Deccan Chronicle
मुंबई ने आईपीएल के 10वें सीजन यानी आईपीएल-2017 का खिताब अपने नाम किया था। अपने बयान में उन्होंने कहा, 'रोड्स मुंबई इंडियंस के मजबूत स्तंभ रहे हैं। उनके योगदान को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। वह हमेशा मुंबई इंडियंस के परिवार का हिस्सा रहेंगे।'

4 of 5
मुंबई इंडियंस
एजेंसी के मुताबिक नए फील्डिंग कोच के बारे में मुंबई इंडियंस ने कहा, 'हम जेम्स पेम्मेंट का टीम में स्वागत करते हैं। उनके पास अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव है। उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ काम भी किया है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेम्स पैम्मेंट - फोटो : CricTracker
इस दौरान जेम्स पैम्मेंट ने कहा, 'यह मेरे लिए चुनौती है और साथ ही मेरे लिए यह मौका है कि मैं रोड्स जैसे शानदार खिलाड़ी की जिम्मेदारियों को पूरा कर सकूं।'  बता दें कि मुंबई इंडियंस तीन बार अपने नाम आईपीएल चैंपियंस का खिताब जीत चुकी है। मुंबई इंडियंस ने साल 2013, 2015 और 2017 में आईपीएल का खिताब जीता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें