फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉनी बेयरस्टो ने की चौके-छक्कों की बरसात, सिर्फ 24 गेंदों पर ठोक डाले 84 रन

Sat, 01 Dec 2018 03:53 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jonny Bairstow
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो की टी-10 लीग में तूफानी पारी देखने को मिली। दरअसल, केरल नाइट्स की तरफ से खेलते हुए बेयरस्टो ने चौकों और छक्कों की बरसात कर मैच विनिंग पारी खेली।
विज्ञापन

2 of 5
Jonny Bairstow
दाए हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज बेयरस्टो ने तूफानी पारी खेलते हुए सिर्फ 24 गेंदों पर 6 चौकों और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 84 रन की आतिशी पारी खेलकर टीम को 7 विकेट से जीत दिलाई। याद हो कि इससे पहले मोहम्मद शहजाद ने 16 गेंदों पर 74 रन की तूफानी पारी खेली थी।
 
विज्ञापन

3 of 5
Jonny Bairstow
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बंगाल टाइगर्स ने सुनील नरेन (52) की शानदार अर्धशतकीय पारी की मदद से 5 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए। जवाब में केरल नाइट्स ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 
 

4 of 5
जॉनी बेयरस्टो - फोटो : file photo
बता दें कि इस जीत के साथ केरल नाइट्स अंकतालिकता में छठें नंबर पर आ गई है। इससे पहले टॉस जीतकर केरल नाइट्स के कप्तान इयोन मॉर्गन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
t10 leauge
वहीं, बंगाल टाइगर्स मोहम्मद नबी और सुनील नरेन ने शुरुआती झटके दिए। नबी ने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर पॉल स्टिर्लिंग को आउट किया और अगली ही गेंद पर कप्तान मॉर्गन को शून्य पर आउट कर दिया। पांचवें ओवर में क्रिस गेल को आउट कर नाइट्स को तीसरा झटका दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें