फैब-4 के स्टैट्स
- फोटो : Twitter
साल 2024 की बात करें तो रूट इस साल टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने अब तक 16 टेस्ट की 29 पारियों में 56.53 की औसत से 1470 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने छह शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, फैब-4 के अन्य बल्लेबाजों की बात करें तो विलियम्सन ने इस साल आठ टेस्ट की 16 पारियों में 54.20 की औसत से 813 रन बनाए हैं। इनमें तीन शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, स्मिथ ने इस साल सात टेस्ट की 13 पारियों में 23.20 की औसत से 232 रन बनाए हैं। इनमें एक अर्धशतक शामिल है। वहीं, कोहली ने इस साल आठ टेस्ट की 16 पारियों में 26.64 की औसत से 373 रन बनाए हैं। इनमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। विलियम्सन-कोहली और स्मिथ के इस साल के शतक और रन को मिलाया जाए तो भी रूट के बराबर नहीं है। तीनों को मिलाकर रन 1418 हो रहे हैं जो कि रूट के 1470 रन से कम है, वहीं तीनों को मिलाकर शतक 4 हो रहे, जो कि रूट के छह शतक से कम हैं।