फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के बाद जो रूट का खुलासा, बोले- इस वजह से नहीं की थी पारी घोषित

Tue, 09 Feb 2021 09:10 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
1 of 6
जो रूट - फोटो : ट्विटर
भारत को पहले टेस्ट में 227 रनों से हराने वाले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जो रूट जीत से गदगद हैं। जीत के बाद रूट मीडिया से मुखातिब हुए और इस दौरान उन्होंने दूसरी पारी घोषित नहीं करने के फैसले को लेकर अपनी बात रखी। 



 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
जो रूट - फोटो : social media
दूसरे दिन पारी घोषित नहीं करने के उनके फैसले की आलोचना को लेकर रूट ने कहा, 'वह भारत को जीत का कोई मौका नहीं देना चाहते थे।' उन्होंने कहा कि मैं सुनिश्चित करना चाहता था कि मैच के दो ही संभावित नतीजे हो। अगर हम यह मैच हार जाते तो खराब शुरूआत होती।' बता दें कि दूसरी पारी में इंग्लैंड  ने पारी को घोषित ना करते हुए टीम के ऑलआउट होने तक का इंतजार किया, जिसको लेकर काफी आलोचना हुई।
विज्ञापन

3 of 6
जो रूट - फोटो : twitter@ICC
रूट ने कहा, 'मुझे अपनी टीम के प्रदर्शन पर गर्व है। हमने नए मानदंड कायम किए हैं। हमें अभी भी कुछ पहलुओं में सुधार करना होगा। हम इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।' इस दौरान रूट ने भारतीय टीम की भी तारीफ की। 

4 of 6
जो रूट - फोटो : social media
उन्होंने कहा, 'हमें पता है कि भारतीय टीम बहुत अच्छी है, खासकर इन हालात में। उन्हें अपने क्रिकेट पर गर्व है। उनके पास शानदार खिलाड़ी भी हैं।' इस दौरान इंग्लिश कप्तान ने यह भी स्वीकार किया कि श्रीलंका में स्पिनरों की मददगार विकेट पर खेलकर आने से उन्हें तैयारी में मदद मिली।
विज्ञापन

5 of 6
बेन स्टोक्स और जो रूट - फोटो : ट्विटर
रूट ने आगे कहा कि अब इस प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती सामने होगी। उन्होंने कहा, 'क्या हम इसे दोहरा सकते हैं या इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं क्या हम टीम के रूप में और बेहतर कर सकते हैं, ये सब चुनौतियां होंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

जो रूट ने इंग्लैंड की कप्तानी करते हुए 47वें मैच में यह 26वीं जीत दर्ज की और माइकल वॉन के रिकॉर्ड की बराबरी की। वहीं, रूट एक टेस्ट मैच अगर और जीत लेते हैं तो वह इंग्लैंड के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बन जाएंगे। बता दें कि बतौर कप्तान वॉन ने 51 मैचों में से 26 में जीत दर्ज किए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें