इंग्लैंड के उप-कप्तान जो रूट का भारत के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय सीरीज के पहले मैच में खेलना मुश्किल है। जो रूट लंबे समय से इंग्लैंड की टीम का अहम हिस्सा हैं, मगर संभव है कि पहले वनडे में इंग्लिश टीम को उनके बिना ही मैदान पर उतरना पड़े।
Trending Videos
विज्ञापन
इस वजह से भारत के खिलाफ वनडे में नहीं खेलेंगे जो रूट
2 of 6
जो रूट
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान जारी करके इस बात की जानकारी दी कि रूट 5 जनवरी को टीम के साथ भारत नहीं आएंगे। द मेल ने इससे पहले ये रिपोर्ट की थी कि रूट का बाकी टीम के साथ 5 जनवरी को भारत आना तय नहीं है।
विज्ञापन
इस वजह से भारत के खिलाफ वनडे में नहीं खेलेंगे जो रूट
3 of 6
जो रूट
ब्रेक के बाद इंग्लैंड की टीम वापस भारत में तीन एकदिवसीय और तीन टी20 खेलने आ रही है। इसके अलावा इंग्लैंड की टीम बोर्ड प्रेसिडेंट XI के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेलेगी। भारत में टेस्ट सीरीज खेलने के बाद इंग्लैंड की टीम क्रिसमस और नए साल के मौके पर वापस स्वदेश लौट गई थी।
इस वजह से भारत के खिलाफ वनडे में नहीं खेलेंगे जो रूट
4 of 6
जो रूट
रूट की पार्टनर केरी कोटरेल जल्द ही मां बनने वाली हैं, और ये इस कपल का पहला बच्चा है, इसलिए रूट का वहां रहना बेहद जरूरी है।अपने पहले बच्चे के जन्म के मौके पर रूट इंग्लैंड में ही रहना चाहते हैं और इसी वजह से वो टीम के साथ इस हफ्ते भारत नहीं आएंगे।
विज्ञापन
इस वजह से भारत के खिलाफ वनडे में नहीं खेलेंगे जो रूट
5 of 6
ज्वॉय रूट
- फोटो : PTI
जो रूट का बोर्ड प्रेसिडेंट XI के खिलाफ दोनों अभ्यास मैच और 15 जनवरी को पुणे में होने वाले पहले वनडे में खेलन लगभग नामुमकिन है। दूसरा वनडे 19 जनवरी को कटक के बाराबाती स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें रूट टीम के साथ जुड़ सकते हैं।
इस वजह से भारत के खिलाफ वनडे में नहीं खेलेंगे जो रूट
6 of 6
जो रूट
- फोटो : Mirror
गौरतलब होगा कि रूट की गैर-मौजूदगी में इंग्लैंड के लिए नंबर 3 पर कौन बल्लेबाजी करेगा। हालांकि सिर्फ एक मैच के लिए इंग्लैंड को बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करना पड़ सकता है क्योंकि जैसे ही रूट टीम में वापस लौटेंगे, वो अपनी जगह वापस संभाल लेंगे।