भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने ठोस शुरुआत की। 2012 के बाद भारत के लिए इंग्लैंड से मिली हार का बदला लेने का यह बड़ा मौका था। मगर इंग्लैंड की टीम ने पहले दिन 4 विकेट खोकर 311 रन बना लिए। भारत के लिए अश्विन ने 2, जबकि यादव और जडेजा को 1-1 सफलता मिली।
विज्ञापन
इस इंग्लिश बल्लेबाज को पसंद है टीम इंडिया का शिकार
2 of 5
जो रूट
- फोटो : Cricket Country
इंग्लैंड के लिए जो रूट ने शानदार शतक जमाया। 124 पर आउट होने से पहले रूट ने भारतीय फिरकी की एक भी न चलने दी। रूट ने भारत के खिलाफ 2012 में डेब्यू किया था, जब वो 73 रन बनाकर आउट हुए थे। रूट का यह भारतीय उपमहाद्वीप में पहला शतक है।
विज्ञापन
इस इंग्लिश बल्लेबाज को पसंद है टीम इंडिया का शिकार
3 of 5
जो रूट
- फोटो : Cricket Country
जो रूट को भारतीय गेंदबाजी खासी रास आती है। रूट अपने 49 मैचों में 11 शतक जमा चुके हैं, जिसमें से 3 भारत के खिलाफ हैं। भारत के खिलाफ रूट की औसत 105 की है। रूट भारत के खिलाफ 7 मैचों की 10 पारियों में 3 शतक और 4 अर्धतकों की बदौलत 735 रन ठोक चुके हैं।
इस इंग्लिश बल्लेबाज को पसंद है टीम इंडिया का शिकार
4 of 5
जो रूट
- फोटो : Cricket Country
रूट की खासियत यह है कि वो संयमपूर्वक खेलते हैं। बाउंड्री लगाने के बाद वो स्ट्राइक भरपूर रोटेट करते हैं। रूट को भारतीय उपमहाद्वीप की टीमें खासी पसंद हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 254 रनों की पारी खेली है। इसके अलावा वो श्रीलंका के खिलाफ भी 200 रन की नाबाद पारी खेल चुके है। भारत के खिलाफ उनका सर्वोच्च स्कोर 154 रहा है।
इस इंग्लिश बल्लेबाज को पसंद है टीम इंडिया का शिकार
5 of 5
जो रूट
- फोटो : Cricket Country
रूट साल 2016 के 13 टेस्ट की 23 पारियों में 52.85 की बेहतरीन औसत से 1110 रन बना चुके हैं। इसमें 3 शतक और 6 अर्धशतक शामिल है। उन्होंने इसी साल पाकिस्तान के खिलाफ 254 रनों का पारी खेल कर अपना लोहा मनवाया।