फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने डेब्यू करते ही पार किया 4,000 रन का आंकड़ा, जानिए कैसे

Mon, 15 Jan 2018 08:13 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जो डेनली
बिग बैश लीग (बीबीएल) का अंतिम चरण नजदीक है और इसका उत्साह फैंस के बीच देखते ही बनता है। बहरहाल, बीबीएल में अपना डेब्यू करने वाले बल्लेबाज जो डेनली ने एक अद्भुत कमाल किया है। उन्होंने बीबीएल में डेब्यू करते ही टी20 क्रिकेट में 4,000 रन पूरे किए। हैरान हो गए न...
विज्ञापन

2 of 5
जो डेनली
लंबे कद के दाएं हाथ के बल्लेबाज ने आखिरी बार 2010 में इंग्लैंड के लिए मैच खेला था। उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 9 वन-डे और पांच टी20 इंटरनेशनल का अनुभव हासिल है। केंट के बल्लेबाज ने हालांकि, विश्व की टी20 लीग में हिस्सा लिया और यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

3 of 5
जो डेनली
बता दें कि बीबीएल में सिडनी सिक्सर्स ने जेसन रॉय की जगह जो डेनली को अपने साथ जोड़ा है। रॉय को बीच में टूर्नामेंट छोड़ना पड़ा क्योंकि इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वन-डे सीरीज खेलना है।

4 of 5
जो डेनली
डेनली ने इससे पहले बांग्लादेश प्रीमियर लीग में भी हिस्सा लिया था। तब उन्होंने ढाका डायनामाइट्स का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद आज उन्होंने बीबीएल में अपना डेब्यू किया और सिडनी सिक्सर्स को जीत दिलाई। 157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थंडर्स को डेनली ने आदर्श शुरुआत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जो डेनली
दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 29 गेंदों में 43 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने तीन हवाई फायर किए जबकि चार बार गेंद को सीमा रेखा के पार भेजा। डेनली ने इस दौरान टी20 क्रिकेट में 4,000 रन के आंकड़े को पार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें