जितेश शर्मा और मोहसिन खान इस सीजन के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में शामिल हैं तो रोहित, विराट और धोनी इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ियों में हैं। ये तीनों दिग्गज बल्ले से फेल रहे हैं और फील्डिंग के दौरान भी ज्यादा योगदान नहीं दे पाए।
आईपीएल 2022 में मुंबई और चेन्नई की टीमें आखिरी दो पायदान पर रही थीं। आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों के खराब प्रदर्शन की वजह बड़े खिलाड़ियों का फ्लॉप शो रहा है। रोहित, विराट और धोनी इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल हैं। ये तीनों दिग्गज बल्ले से फेल रहे हैं और फील्डिंग के दौरान भी ज्यादा योगदान नहीं दे पाए। इसी वजह से इनकी टीमें इस सीजन फ्लॉप रही हैं। वहीं, जितेश शर्मा और मोहसिन खान जैसे खिलाड़ियों ने अपनी टीम के लिए उपयोगी प्रदर्शन किया। यहां हम इस सीजन के सबसे उपयोगी और सबसे महंगे खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं।
आईपीएल 2022 के दौरान खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी फील्डिंग और कप्तानी के आधार पर उन्हें अंक दिए गए हैं।
अपनी टीम के लिए नकारा साबित हुए ये खिलाड़ी
विज्ञापन
1. रोहित शर्मा
2 of 10
रोहित शर्मा
- फोटो : IPL/BCCI
रोहित शर्मा इस सीजन के सबसे नकारा खिलाड़ी साबित हुए हैं। मुंबई की टीम ने उन्हें 16 करोड़ की कीमत पर खरीदा था, लेकिन रोहित न तो बल्ले से कोई कमाल कर सके और न ही कप्तानी का जलवा दिखा पाए। वो आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बने, जिन्होंने पूरे सीजन अपनी टीम के लिए पारी की शुरुआत की, लेकिन कोई अर्धशतक भी नहीं लगा पाए। इस सीजन 14 मैचों में उनके बल्ले से 268 रन निकले हैं। उनका औसत 19.14 और स्ट्राइक रेट 120.17 का रहा है। इस सीजन रोहित का सबसे बड़ा स्कोर 48 रन रहा। इस सीजन रोहित हर 10 लाख रुपये के बदले सिर्फ एक अंक हासिल किया।
विज्ञापन
2. महेंद्र सिंह धोनी
3 of 10
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए भी आईपीएल 2022 भूलने वाला रहा। धोनी को चेन्नई की टीम ने 12 करोड़ देकर अपने साथ जोड़ा था। पिछले साल टीम को चैंपियन बनाने वाले धोनी से इस साल भी बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन धोनी ऐसा नहीं कर पाए। उनका बल्ला पिछले साल भी खामोश रहा था, लेकिन अपनी कप्तानी का कमाल दिखाते हुए धोनी ने चेन्नई को चैंपियन बनाया था। इस बार धोनी ने टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले टीम की कप्तानी छोड़ दी। उनके कप्तानी छोड़ने पर जडेजा ने टीम की कमान संभाली, लेकिन वो कुछ खास नहीं कर पाए।
जडेजा ने बीच में ही टीम की कप्तानी छोड़ दी। इसके बाद धोनी फिर से कप्तान बने पर चेन्नई का प्रदर्शन जस का तस रहा। अंत में यह टीम अंक तालिका में नौवें नंबर पर रही। धोनी ने 13 पारियों में 232 रन बनाए। उनका औसत 33.14 और स्ट्राइक रेट 123.40 का रहा। धोनी ने इस सीजन हर 10 लाख रुपये के बदले 2.5 अंक हासिल किए।
3. विराट कोहली
4 of 10
विराट कोहली
- फोटो : IPL/BCCI
विराट कोहली अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। आईपीएल 2022 में उनका खराब प्रदर्शन जारी रहा। विराट को आरसीबी ने 15 करोड़ की कीमत पर खरीदा था, लेकिन हर 10 लाख रुपये के बदले उन्होंने सिर्फ 2.6 अंक हासिल किए। विराट ने इस सीजन 16 पारियों में 341 रन बनाए। उनका औसत 22.73 और स्ट्राइक रेट 115.98 का रहा।
विज्ञापन
इस सीजन के सबसे कीमती खिलाड़ी
5 of 10
जितेश शर्मा
- फोटो : IPL/BCCI
जितेश शर्मा इस सीजन के सबसे कीमती खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने अपनी टीम के लिए उपयोगी रन बनाए और विकेटकीपिंग में भी कमाल किया। शर्मा ने मुश्किल हालातों में आकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और कई मैचों में टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन
1. जितेश शर्मा
6 of 10
जितेश शर्मा
- फोटो : IPL/BCCI
पंजाब किंग्स के जितेश शर्मा इस सीजन के सबसे कीमती खिलाड़ी रहे। उन्हें पंजाब की टीम ने 20 लाख की कीमत पर खरीदा था और जितेश ने हर एक लाख रुपये के बदले 24.18 अंक हासिल किए। उन्होंने इस सीजन 10 पारियों में 29.25 के औसत और 163.63 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 234 रन बनाए। जितेश ने हर मैच में अपनी टीम के लिए मध्यक्रम में तेजी से रन बनाए और अच्छा स्कोर खड़ा करने में मदद की।
विज्ञापन
2. मोहसिन खान
7 of 10
मोहसिन खान
- फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मोहसिन खान को 21 लाख की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था। मोहसिन ने हर एक लाख रुपये के बदले 23.42 अंक हासिल किए। लखनऊ को प्लेऑफ में पहुंचाने में मोहसिन का योगदान काफी ज्यादा था। उन्होंने नौ मैचों में 14 विकेट झटके और 5.96 के इकोनॉमी रेट से रन दिए। उन्होंने एक विकेट लेने में सिर्फ 14 रन दिए।
3. रजत पाटीदार
8 of 10
रजत पाटीदार
- फोटो : सोशल मीडिया
आरसीबी के लिए प्लेऑफ में शतक लगाने वाले रजत पाटीदार भी इस सीजन के सबसे कीमती खिलाड़ियों में शामिल हैं। रजत ने इस सीजन हर लाख रुपये के लिए 20.84 अंक हासिल किए। रजत ने सात पारियों में 333 रन बनाए। उनका औसत 55.50 का रहा और स्ट्राइक रेट भी 152.75 रहा। इस दौरान उनकी सबसे बड़ी पारी नाबाद 112 रन की थी, जिसकी बदौलत बैंगलोर की टीम प्लेऑफ में पहुंची थी।
4. मुकेश चौधरी
9 of 10
मुकेश चौधरी
- फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2022 भले ही बेहद खराब रहा, पर इस सीजन टीम को एक और बेहतरीन तेज गेंदबाज मिला। मुकेश चौधरी ने दीपक चाहर की अनुपस्थिति में अपनी टीम के लिए कमाल किया। उन्होंने 13 मैचों में 9.31 की इकोनॉमी से रन खर्चे और 13 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने हर एक लाख रुपये के बदले 19.88 अंक हासिल किए। चेन्नई की टीम ने उन्हें 23 लाख की कीमत पर खरीदा था।
लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए सीजन की शुरुआत में आयुष बदोनी ने भी शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, बाद में उनकी फॉर्म खराब हुई और उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। इसके बावजूद बदोनी ने हर एक लाख रुपये के बदले 15.43 अंक हासिल किए। उनकी कीमत 24 लाख थी। बदोनी ने इस सीजन 11 पारियों में 20.13 के औसत और 123.84 के स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए। इसमें एक अर्धशतक भी शामिल था।