झूलन गोस्वामी
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने शानदार गेंदबाजी की। झूलन ने 24 रन देकर 4 विकेट झटके। इसके साथ ही उनके नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया। झूलन ने वन-डे क्रिकेट में 1000 रन पूरा करने के साथ-साथ, 150 से ज्यादा विकेट और 50 से ज्यादा कैच भी पूरे कर लिए। ऐसा करने वाली झूलन गोस्वामी बारत की प्रथम और वर्ल्ड की चौथी महिला क्रिकेटर बन गई हैं। वन-डे में झूलन के नाम 199 विकेट दर्ज है।