फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकार यूनुस ने रमजान में काटा केक, लोगों के भला-बुरा कहते ही पाकिस्तानी क्रिकेटर ने मांगी माफी

Wed, 06 Jun 2018 08:41 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7

अपने दौर के घातक गेंदबाजों में से एक पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वकार यूनुस उस वक्त मुसीबत में पड़ गए जब उन्होंने अपने साथी क्रिकेटर रहे वसीम अकरम के जन्मदिन पर उनका केक काटा। इस फोटो के वायरल होने के बाद वकार और वसीम दोनों को सोशल मीडिया पर कड़ी टिप्पणी झेलनी पड़ी और लोगों ने इसे गैरजिम्मेदाराना करार दिया।

विज्ञापन

2 of 7
ramjan - फोटो : ramjan

देखते ही देखते सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई, किसी ने वकार को रमजान की अहमियत बताई तो किसी ने धर्म का पाठ पढ़ाते हुए खुदा से डरने की बात कह डाली। मामला बिगड़ता देख वकार यूनुस ने तुरंत सोशल मीडिया पर फैंस से माफी मांगी।

विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : ANI

तेज गति से गेंद को रिवर्स स्विंग कराने के लिए मशहूर वकार ने ट्विटर पर माफी मांगते हुए लिखा कि हम लोगों को रमजान और रोजा रखने वाले लोगों की इज्जत करनी चाहिए। इस हरकत के लिए माफी।
 


4 of 7
दरअसल, रविवार को वसीम अकरम का 52वां जन्मदिन था। वह हेडिंग्ले में पाकिस्तान और इग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में कॉमेंट्री कर रहे थे। इस दौरान वकार यूनुस और रमीज रजा अकरम के साथ केक काटते नजर आए थे।
विज्ञापन

5 of 7
इस फोटो में वसीम अकरम पूर्व साथी खिलाड़ियों के साथ स्टेडियम के प्रेस बॉक्स में नजर आ रहे थे। इस टेस्ट में पाक टीम को पारी और 55 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

6 of 7
दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने पाकिस्तान के लिए  87 टेस्ट में 373 और 262 में 416 विकेट अपने नाम किए। 1989 को डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी के नाम पाकिस्तान का सबसे युवा टेस्ट कप्तान बनने का भी रिकॉर्ड दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : ANI
2003 विश्वकप में संन्यास लेने के बाद वकार ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के बॉलिंग कोच फिर मुख्य कोच का पद भी संभाला था। मौजूदा IPL में वह KKR के बॉलिंग कोच थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें