जेमिमा और मंधाना
- फोटो : BCCI Women
इस गाने की एक लाइन है- लूक्स लाइक वी आर मेकिंग अप फॉर लॉस्ट टाइम
(Looks like we're making up for lost time.) इसका मतलब है- लगता है कि हम खोए हुए समय की भरपाई कर रहे हैं। यानी पहले दोनों के बीच दूरी रही होगी- कम बात हुई, कम मुलाकात हुई, या रिश्ते में गैप आया था और अब वो समय जल्दी से मिलकर, बात करके या साथ बिताकर पूरा कर रहे हैं।
इसी में आगे लाइन है- नीड यू टू स्पेल इट आउट फॉर मी (
Need you to spell it out for me.)। इसका मतलब है- मुझे चाहिए कि तुम साफ-साफ कहो। या इशारे में नहीं, सीधे बताओ। यानी सामने वाला व्यक्ति किसी भावना, इरादे या रिश्ते के बारे में कन्फ्यूज है और चाहता है कि दूसरा व्यक्ति अपनी बात साफ शब्दों में कहे। फैंस इसे मंधाना के दिल टूटने पर जेमिमा की भावनाओं और उनके समर्थन से जोड़ रहे हैं। जेमिमा ने वीडियो के थंबनेल पर लिखा, 'बस आ जाओ और वैसे इंसान बनो जिसकी मुझे जरूरत है
(Just come the man need)।'