फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup: जब मेढक की तरह कूदने लगा था पाकिस्तानी क्रिकेटर, मोरे-तेंदुलकर थे निशाना

Sun, 05 May 2019 10:44 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
javed miandad
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद और पूर्व भारतीय विकेटकीपर किरन मोरे के बीच विश्व कप 1992 में हुई कहा-सुनी को फैंस भला कैसे भूल सकते हैं। जब जावेद मियांदाद सचिन तेंदुलकर के सामने किरन मोरे को चिढ़ाने के लिए मेढक की तरह उछलने लगा था।
विज्ञापन

2 of 5
javed miandad
पाक क्रिकेटर जावेद मियांदाद और विवाद एक दूसरे का पर्याय माने जाते थे। बात चाहे ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज रॉडनी हॉग के रन आउट होने की हो, लिली से बहस या फिर अब्दुल कादिर को मैदान के बाहर चाकू लेकर डराने की, मैदान के अंदर-बाहर दोनों जगह विवाद मियांदाद के साथ रहे।
विज्ञापन

3 of 5
पाकिस्तान क्रिकेट 1992 - फोटो : getty
ये बात है 1992 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच की है। भारत ने 49 ओवर में सात विकेट पर 216 रन बनाए थे। पाकिस्तान के लिए लक्ष्य हासिल करना ज्यादा मुश्किल नहीं था। आमिर सुहैल और जावेद मियांदाद ने पाकिस्तान का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 100 के पार पहुंचा दिया था। फिर अचानक पाकिस्तान के विकेट गिरने लगे।

4 of 5
javed miandad
सुहैल 62 रन बनाकर आउट हो गए। मलिक 12 रन बनाकर चलते बने, इमरान खान शून्य पर रन आउट हो गए। वसीम अकरम को विकेट कीपर मोरे ने चार रन पर स्टंप कर दिया। भारतीय खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ता गया और पाकिस्तानी खेमे में हताशा। मोरे विकेट के पीछे बार-बार उछल-उछलकर अपील कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
javed miandad
मियांदाद पर दबाव बढ़ता जा रहा था जिसे खत्म करने के लिए अचानक मियांदाद ने मोरे से कुछ कहा और फिर मोरे की तरह कूदकर नकल उतारने लगे। ऐसा दृश्य पहले किसी ने नहीं देखा था। पश्चिमी मीडिया ने दूसरे दिन 'जंपिंग जावेद' के नाम से खबर छापी और मियांदाद की वह तस्वीर लोगों की याद का हिस्सा बन गई। इस वक्त गेंदबाजी छोर पर सचिन तेंदुलकर और विकेटकीपर किरन मोरे ही थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें