फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को गुमराह करेगा टीम इंडिया का यह गेंदबाज, दिग्गज ने माना 'तुरूप का इक्का'

Sun, 18 Nov 2018 04:53 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
team india
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज डेमियन फ्लेमिंग ने जसप्रीत बुमराह को भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का तुरूप का इक्का करार दिया है। फ्लेमिंग ने सिडनी मार्निंग हेराल्ड से कहा, 'वो (बुमराह) निश्चित तौर पर तुरूप का इक्का हैं।'
विज्ञापन

2 of 5
damien fleming
उन्होंने कहा, 'उनका एक्शन गैर- परपंरागत है और रन अप भी अजीब है। उनके पास तेजी और उछाल है इसके अलावा वो यॉर्कर डालने में भी माहिर हैं। मुझे लगता है कि बुमराह पुछल्ले बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश करेंगे।'
विज्ञापन

3 of 5
bumrah
उन्होंने कहा, 'टीम इंडिया के पास संभवत: पहले इस तरह का गेंदबाज नहीं था। पहले भारत के पास ऐसा तेज गेंदबाज नहीं था जो पुछल्ले बल्लेबाजों पर नकेल कस दे। उनके (बुमराह) अजीब एक्शन को देखने के बाद मुझे लगा कि वो दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए बाहर की तरफ स्विंग कर सकते हैं।'

4 of 5
bumrah and bhuvi
आपको बता दें कि बुमराह ने टेस्ट डेब्यू करने के बाद से ही पीछे मुड़कर नहीं देखा है और उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है। बुमराह ने अब तक 6 टेस्ट मैचों में 28 विकेट हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jasprit bumrah
इसके अलावा उन्होंने वनडे क्रिकेट में भी गजब का प्रदर्शन करते हुए 44 वनडे मैचों में 78 और 37 टी20 मैचों में 46 विकेट झटके हैं। आंकड़ों से साफ है कि बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन जारी रखेंगे और ऑस्ट्रेलिया का उनसे घबराना वाजिब भी नजर आ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें