विराट की अगुआई में टीम इंडिया कंगारुओं से भिड़ने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले तीन टी-20, फिर चार टेस्ट के बाद तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। इस बार टीम इंडिया को जीत का दावेदार माना जा रहा है और ऑस्ट्रेलियाई की हालिया फॉर्म भी बेहद खराब नजर आ रही है। भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण को अब तक का सर्वश्रेष्ठ माना जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
Bhuvneshwar Kumar
इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के पिछले दो विदेशी दौरों में भारतीय टीम को हार का सामना जरूर करना पड़ा लेकिन भारतीय तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा। इंग्लैंड दौरे में भारतीय तेज गेंदबाजों ने पांच में से तीन टेस्ट मैचों में सभी 20 विकेट लिए थे।
विज्ञापन
3 of 5
bumrah
इसी तरह दक्षिण अफ्रीका में हुई फ्रीडम ट्रॉफी में भी भारतीय पेसरों की धार काफी तेज थी जिन्होंने 50 विकेट अपने नाम किए थे। ऑस्ट्रेलियाई टीम स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के बिना उतरेगी जिन पर गेंद से छेड़खानी के कारण एक-एक साल का प्रतिबंध लगा है। टेस्ट में दुनिया की नंबर एक भारतीय टीम के लिए सीरीज जीत का शानदार मौका माना जा रहा है।
4 of 5
ishant sharma
चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय पेस बैटरी में इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। भारतीय तेज गेंदबाजों की गेंदों में पेस, स्विंग, उछाल और विविधता सभी कुछ है।
बुमराह, भुवनेश्वर और शमी तो अभी तीस से कम उम्र के हैं। इशांत इनमें सबसे ज्यादा अनुभवी हैं और वह इस दौरे में अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं। उनका मानना है कि पता नहीं अगले ऑस्ट्रेलियाई दौरे में वह टीम का हिस्सा होंगे या नहीं।