फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह ने रिकॉर्ड्स बुक को किया 'गुमराह', यह कमाल करने वाले बने पहले क्रिकेटर

Fri, 28 Dec 2018 12:25 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जसप्रीत बुमराह
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शुक्रवार को बॉक्सिंग-डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया कर पहली पारी में 6 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। भारतीय तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया को केवल 151 रन पर समेटा और रिकॉर्ड्स बुक को तहस-नहस कर दिया। चलिए आपको बताते हैं कि बुमराह ने एकसाथ क्या-क्या रिकॉर्ड्स अपने नाम किए:
विज्ञापन

2 of 6
जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह ने अपने टेस्ट करियर के पहले साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने अपने डेब्यू साल में अब तक कुल 45 विकेट झटके। बुमराह ने टैरी एल्डरमैन (1981) और कर्टली एंब्रोज (1988) के रिकॉर्ड को तोड़ा। एल्डरमैन और एंब्रोज ने अपने पहले साल में क्रमश: 42-42 विकेट चटकाए थे।
विज्ञापन

3 of 6
जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह एक ही साल में तीन विदेशी दौरों पर एक पारी में 5 विकेट लेने वाले पहले एशियाई क्रिकेटर बन गए हैं। बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जोहानसबर्ग में 54 रन देकर पांच विकेट लिए। फिर इंग्लैंड दौरे पर ट्रेंटब्रिज में 85 रन देकर पांच विकेट लिए और अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेलबर्न में 33 रन देकर 6 विकेट चटकाए।

4 of 6
जसप्रीत बुमराह
बुमराह विदेश में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने मोहम्मद शमी को पीछे छोड़ा, जिनके खाते में 43 विकेट दर्ज थे। शमी ने पिछले साल यह कमाल किया था। इसके अलावा पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने 2006 में 41 विकेट लिए थे और वह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर काबिज हैं।
विज्ञापन

5 of 6
जसप्रीत बुमराह
यही नहीं, बुमराह एशियाई तेज गेंदबाजों में एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने के मामले में भी शीर्ष पर काबिज हो गए हैं। बुमराह के बाद मोहम्मद शमी हैं। फिर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान 1977 में 42 विकेट लेने के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने पूर्व तेज गेंदबाज अजित अगरकर के रिकॉर्ड को तोड़ा, जिन्होंने एडिलेड में 41 रन देकर 6 विकेट झटके थे। पूर्व कप्तान कपिल देव 106/8 के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर काबिज हैं। अनिल कुंबले 141/8 के प्रदर्शन के साथ इस सूची में चौथे स्थान पर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें