फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोरूम में नहीं 'इतिहास' की किताबों में मिलेंगी ये गाड़ियां

Fri, 28 Dec 2018 12:13 PM IST
भावना चौधरी आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
Cars dying in 2019
2018 जहां कई बेहतरीन कारों की लॉन्चिंग का गवाह बना, तो कभी टॉप सेलिंग रही कई कारों पर भी इस साल इतिहास बन गईं। इनमें से कई ऐसे आइकोनिक मॉडल्स थे, जिन्होंने कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद की। लेकिन ग्राहकों की बदलती च्वाइस और नए-नए फीचर्स वाले मॉडल्स आने के बाद इनकी डिमांड घटती चली गई। वहीं अब कंपनी को इन्हें बनाना घाटे का सौदा साबित होने लगा, तो कंपनी ने इन्हें बंद करने का फैसला करना पड़ा। जानें एसी 10 कारों के बारे में, जो अगले साल शोरूम में दिखाई नहीं देंगी...

टाटा इंडिका
कभी टैक्सी में सबसे पॉपुलर रही टाटा इंडिका अगले साल से टाटा के शोरूमों में दिखाई नहीं देगी। इंडिका अकेली ऐसी कार रही जो एंबेसडर के बाद सबसे ज्यादा सड़कों पर दिखाई देती थी। इंडिका की खूबी यह है कि यह पहली ऐसी कार थी, जिसे भारत में ही डिजाइन और डेवलेप किया गया। इंडिका को 30 दिसंबर, 1998 को टाटा मोटर्स (पूर्व में टैल्को) ने लॉन्च किया था और सप्ताह भर के भीतर ही कम्पनी को एक लाख पंद्रह हजार बुकिंग्स मिली थीं। इंडिका में पहली बार एसी और पॉवर विंडो जैसी लग्जरी सुविधाएं दी गईं थीं।
विज्ञापन

2 of 10
Tata indigo - फोटो : Tata Motors
टाटा इंडिगो  
टाटा इंडिगो सेडान को टाटा मोटर्स ने साल 2002 में लॉन्च किया था। 16 सालों का इंडिगो का सफर टाटा मोटर्स के लिए बहुत फायदेमंद रहा। टाटा इंडिका के साथ ही कंपनी ने टाटा इंडिगो को भी टाटा बोल दिया है। टाटा इंडिगो कभी टैक्सी सेगमेंट में बेहद पॉपुलर कार रही है और कॉम्पेक्ट सेडान में मारुति डिजायर की बादशाहत तक को चुनौती दे चुकी है। टाटा ने इसका एक्सएल और इस्टेट वर्जन लॉन्च किया था।
 
विज्ञापन

महिन्द्रा वेरिटो

3 of 10
Mahindra e Verito
महिन्द्रा ने वेरिटो के जरिए ही सेडान कार सेगमेंट में एंट्री की थी। असल में यह रेनो लोगान ही थी, जिसे रेनो ने महिन्द्रा के साथ पार्टनरशिप करके इंडिया कार बाजार में अपनी एंट्री ली थी। महिन्द्रा ने हाल ही में वेरिटो का इलेक्ट्रिक वैरियंट ई-वेरिटो लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 9.50 लाख रुपए है। 2012 में महिन्द्रा ने अपनी इस कार को लॉन्च किया था और अपने कंफर्ट और कम मैंटिनेंस कॉस्ट के चलते कार बाजार में काफी पॉपुलर हुई।

महिन्द्रा वेरिटो वाइब

4 of 10
Mahindra verito vibe
महिन्द्रा वेरिटो वाइब को महिन्द्रा मोटर्स ने 5 जून, 2013 को लॉन्च किया था। यह कार ऑरिजनल वेरिटो का ही फेसलिफ्ट थी, जिसमें सबसे बड़ा बदलाव इसके साइज को लेकर किया था। एक्साइज ड्यूटी का फायदा उठाने के लिए महिन्द्रा ने इस कार की लंबाई चार मीटर से कम रखी। हैचबेक लुक के चलते इस कार को लोगों की तरफ से ठंडी प्रतिक्रिया मिली और उतना बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई जितनी उम्मीद की जा रही थी।   
विज्ञापन

महिन्द्रा नूवोस्पोर्ट

5 of 10
Mahindra Nuva sport
महिन्द्रा क्वाटों का ही फेसलिफ्ट वर्जन है महिन्द्रा नूवोस्पोर्ट, जिसे कंपनी ने 2016 में लॉन्च किया था। जाइलो से इंस्पायर्ड महिन्द्रा नूवोस्पोर्ट को कंपनी ने सब कॉम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर पेश किया था, लेकिन लोगों को इसका डिजाइन पसंद नहीं आया और बाजार में मॉडल फेल हो गया। हालांकि बाद में महिंद्रा ने टीयूवी 300 पेश की, जिसे लोगों ने हाथोंहाथ लिया। कंपनी ने आधिकारिक रूप से नूवोसपोर्ट को इस साल अलविदा कह दिया।
विज्ञापन

होंडा ब्रियो

6 of 10
Honda Brio
बड़े अरमानों के साथ होंडा ने सितंबर 2011 में इस हैचबेक कार को लॉन्च किया था। लेकिन अपने डिजाइन के चलते यह कर उतना बबेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई, जितनी कंपनी को उम्मीद थी। लोगों को इसका पीछे का बड़ा ग्लास पसंद नहीं आता था। वहीं कंपनी ने इसका माइनर फेसलिफ्ट भी लॉन्च किया, लेकिन सितंबर, 2018 में केवल 64 ब्रियो की ही बिक्री हुई।
विज्ञापन

फॉक्सवैगन जेटा

7 of 10
jetta
फॉक्सवैगन की प्रीमियम सेडान जेटा को 2015 में लॉन्च किया था। शुरुआत में यह सेडान फॉक्सवैगन की सबसे पॉपुलर कारों में से एक रही है। शुरुआत में जेटा की कीमत कंपनी ने 13.87 लाख से लेकर 19.77 लाख रुपए के बीच रखी थी। लेकिन इसी प्राइस रेंज में कॉम्पैक्ट एसयूवी के आने के बाद इसकी सेल में लगातार गिरावट आती रही। जिसके बाद फॉक्सवैगन ने जेटा का प्रोडक्शन बंद करने का फैसला किया।

फॉक्सवैगन बीटल

8 of 10
hitler's car beetle
जर्मन कार कंपनी फॉक्सवैगन ने प्रीमियम हैचबैक बीटल को 2015 में लॉन्च किया था। कंपनी ने अपनी 70 साल पुरानी आईकॉनिक कार बीटल के प्रोडक्शन को बंद करने का फैसला कर लिया है। लेकिन महंगी होने के चलते लोग इसी प्राइस रेंज में आ रहीं प्रीमियम सेडान का रुख करने लगे और इसकी सेल में लगातार गिरावट आने लगी। कंपनी बीटल का इलैक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की योजना बना रही है।

सांगयोंग रेक्सटन

9 of 10
mahindra rexton
महिन्द्रा ने हाल ही में सांगयोंग रेक्सटन के प्लेटफॉर्म पर आधारित अल्टुरस जी4 लॉन्च की है। अपनी डिजाइन और लुक के चलते अल्टुरस लोगों को बेहद पसंद आ रही है, हालांकि फीचर के मामले में यह टोटा फॉर्च्युनर और फोर्ड एंडीवर को टक्कर देती है। महंगी होने के चलते सांगयोंग रेक्सटन को भारत में इतनी पॉपुलैरिटी नहीं मिल पाई। आखिरकार हैवी डिस्काउंट के साथ महिन्द्रा ने अपना स्टॉक क्लियर करने के साथ ही इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया।
विज्ञापन

हुंडई इओन

10 of 10
eon
साल 2018 में हुंडई इओन की केवल एक यूनिट बिकी। बी-सेगमेंट के प्रति लोगों का रुझान बढ़ने से एंट्री सेगमेंट की सभी कारों यहां तक कि आल्टो तक की बिक्री में कमी आई है। इओन को हुंडई ने सात साल पहले सैंट्रो के बंद होने के बाद कार बाजार में लॉन्च किया था। तब से हुंडई तकरीबन चार हजार कारें हर साल बेच रही थी, लेकिन नई सैंट्रो के आने के बाद इसकी सेल में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें