फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: कुलदीप की फिरकी में फंसे पाकिस्तानी, आगा के बाद शाहीन भी आउट हुए, तस्वीरों में मैच का रोमांच

Sun, 23 Feb 2025 06:27 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

IND vs PAK Photos, Champions Trophy 2025 : यहां हम आपको तस्वीरों के जरिए इस महासंग्राम के कुछ खास पलों की जानकारी दे रहे हैं...
विज्ञापन
1 of 12
सलमान-कुलदीप-शाहीन - फोटो : सलमान-कुलदीप-शाहीन
भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले के आगाज हो चुका है। मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मुकाबले का लुत्फ उठाने के लिए टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पहुंचे हैं। भारतीय टीम इस मुकाबले में हावी नजर आ रही है। यहां हम आपको तस्वीरों के जरिए इस महासंग्राम के कुछ खास पलों की जानकारी दे रहे हैं....
विज्ञापन

2 of 12
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ICC

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी मैच शुरू होने से पहले आईसीसी के साल 2024 के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया जिसमें वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर और वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेस्ट क्रिकेटर का पुरस्कार भी शामिल है। बुमराह को इन दोनों पुरस्कारों के अलावा 2024 के लिए पुरुष टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय टीमों में जगह बनाने के लिए ‘टीम कैप (टोपी)’ भी सौंपी गई।

विज्ञापन

3 of 12
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेल रहे हैं। वह पीठ में चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं बन पाए। उनकी जगह हर्षित राणा को स्क्वॉड में शामिल किया गया। इससे पहले वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे।

4 of 12
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PCB
भारत के खिलाफ महामुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पाकिस्तान के कप्तान रिजवान ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। चोटिल फखर जमां की जगह इमाम उल हक खेल रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 12
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PCB
इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। हिटमैन ने कहा कि वह टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का ही फैसला लेने वाले थे। इसलिए टॉस हारने का उन्हें नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

6 of 12
बाबर-हार्दिक - फोटो : X
महासंग्राम की शुरुआत हो चुकी है। भारत ने पहला झटका पाकिस्तान को 41 रन के स्कोर पर दिया। हार्दिक पांड्या ने उन्हें अपना शिकार बनाया। वह 23 गेंदों में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन

7 of 12
इमाम को रन आउट करने के बाद अक्षर - फोटो : ICC
पाकिस्तान को पारी के 10वें ओवर में दूसरा झटका लगा। अक्षर पटेल के डायरेक्ट हिट पर इमाम उल हक को रन आउट किया। इमाम 26 गेंद में 10 रन बना सके। पाकिस्तान को लगातार दूसरे ओवर में झटका लगा है। इससे पहले नौवें ओवर में हार्दिक ने बाबर को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया था। वह 23 रन बना सके थे।

8 of 12
हार्दिक और अक्षर - फोटो : ICC
37 ओवर के बाद पाकिस्तान ने पांच विकेट गंवाकर 167 रन बना लिए हैं। फिलहाल खुशदिल शाह और सलमान आगा क्रीज पर हैं। पाकिस्तान को 37वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने पांचवां झटका दिया। उन्होंने तैयब ताहिर को क्लीन बोल्ड किया। तैयब चार रन बना सके। पाकिस्तान पिछले चार ओवर में तीन विकेट गंवाए हैं। रिजवान, शकील और तैयब आउट हुए हैं। हार्दिक ने दो विकेट लिए हैं, जबकि अक्षर-जडेजा को एक-एक विकेट मिला है।

9 of 12
शाहीन-जडेजा-कुलदीप - फोटो : X
43वें ओवर में कुलदीप यादव की फिरकी का जादू चला। उन्होंने ओवर में लगातार दो गेंद पर दो विकेट लिए। ओवर की चौथी गेंद पर कुलदीप ने सलमान अली आगा को जडेजा के हाथों कैच कराया। वह 19 रन बना सके। इसके बाद अगली गेंद पर शाहीन अफरीदी को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह खाता नहीं खोल सके।

10 of 12
सनी देओल, धोनी, चिरंजीवी, सोनम कपूर-आनंद - फोटो : इंस्टाग्राम
भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला देखने के लिए फिल्मी हस्तियां भी दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पहुंची हैं। साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी मैच देखने पहुंचे हैं। इनके अलावा अभिनेत्री सोनम कपूर भी मैच का लुत्फ उठाती नजर आई हैं। वहीं, एक्टर सनी देओल भी यह मैच देख रहे हैं। वे महेंद्र सिंह धोनी के साथ मैच देख रहे हैं। 

11 of 12
सोनम कपूर, आनंद आहूजा व अन्य - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ इस मैच का लुत्फ उठाने पहुंची हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसका अपडेट शेयर किया है। सोनम ने फोटो शेयर की है, जिसमें आनंद और वे हंसते-मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

12 of 12
चिरंजीवी - फोटो : एएनआई
सोनम कपूर के अलावा मेगास्टार चिरंजीवी आज के दिलचस्प मैच का लुत्फ उठाने स्टेडियम पहुंचे हैं। ब्लैक कलर के आउटफिट में एक्टर नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें