बुधवार को चेन्नई के खिलाफ मुंबई की टीम जब फील्डिंग करने उतरी तो सबकी नजरें दुनिया के नंबर एक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर जाकर रुक गई। टेलीविजन स्क्रीन पर भी साफ नजर आ रहा था कि बुमराह की आंख पर सूजन है। आंख के ठीक नीचे एक गहरे काले रंग का निशान भी था। बुमराह को यह चोट मुंबई इंडियंस के प्रेक्टिस सेशन के दौरान लगी।